​आत्मनिर्भरता के दावों के बीच 'रेंग' रहा हिमाचल : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बताया। कहा– हिमाचल को हजारों करोड़ का सहयोग, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव।

Feb 5, 2026 - 20:01
 0  189
​आत्मनिर्भरता के दावों के बीच 'रेंग' रहा हिमाचल : जयराम ठाकुर

Videos

View All
शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय बजट को देश के लिए “ऐतिहासिक” करार देते हुए इसे विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारत अब सब्सिडी आधारित अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़कर निवेश आधारित विकास मॉडल की ओर मजबूती से बढ़ चुका है।

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में देश के पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में 516 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। वर्ष 2013-14 में जहां यह व्यय 1.98 लाख करोड़ रुपये था, वहीं अब यह बढ़कर 12.2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा लाभ देश के बुनियादी ढांचे, रक्षा, कृषि, शिक्षा और रेलवे जैसे क्षेत्रों को मिला है। रक्षा बजट 7.85 लाख करोड़ रुपये, कृषि बजट 1.32 लाख करोड़ और रेलवे कैपेक्स 2.93 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचना इसका प्रमाण है।

हिमाचल प्रदेश को लेकर फैलाए जा रहे “केंद्र की अनदेखी” के आरोपों को खारिज करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य को भरपूर आर्थिक सहयोग दे रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए हिमाचल को 13,949 करोड़ रुपये कर हस्तांतरण, 10,243 करोड़ रुपये अनुदान और 8,309 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया गया है। साथ ही 90:10 फंडिंग वाली लगभग 200 योजनाएं राज्य के विकास की रीढ़ बनी हुई हैं।

राजस्व घाटा अनुदान (RDG) के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के 10 वर्षों में हिमाचल को जहां 18,091 करोड़ रुपये मिले, वहीं मोदी सरकार ने 77,823 करोड़ रुपये दिए।

अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि वे किस आधार पर 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने का दावा करते हैं, जबकि हकीकत में राज्य की अर्थव्यवस्था पूरी तरह तहस-नहस हो चुकी है और स्थिति यह है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन देना भी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए जो 'झूठी गारंटियां' दी थीं, वे अब उनके गले की फांस बन गई हैं और मुख्यमंत्री को जोश में आकर किए गए उन वादों के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। 


अगर चाहें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0