नादौन में बच्चों के दांतों पर खास ध्यान, लगा निःशुल्क डेंटल कैंप
नादौन के रामापा बेला ब्लॉक में हिमडेंट फाउंडेशन ने 3 दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया, 39 बच्चों का परीक्षण व 65 दांतों का उपचार।
नादौन । हिमडेंट फाउंडेशन द्वारा अपने स्माइलिंग स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के साथ हुए ज्ञापन समझौते के तहत 3 से 5 फरवरी तक रामापा बेला ब्लॉक नादौन में तीन दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर हिमडेंट फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आदित्य वोहरा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में पहले बच्चों को दंत स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी तथा उन्हें अपने दांतों की देखभाल के सरल और प्रभावी तरीके बताए गए।
इस दौरान 39 बच्चों का विस्तृत दंत परीक्षण किया गया जिसमें 24 बच्चों में 65 पक्के दांतों का उपचार फिलिंग किया गया साथ ही बच्चों के माता पिता को भी दांतों के बारे मे जानकारी दी गई। डॉ. वोहरा ने बताया कि हमें अक्सर बच्चों के पक्के दांतो में सड़न लगी हुई मिलती है और उनके अभिभावकों को पूछने पर यह पता चलता है कि जानकारी के अभाव के कारण वे पक्की जाड़ को भी दूध का दांत बताते है जबकि बच्चों में पहला पक्का दांत 6 से 7 साल की उम्र में उग जाता है और इसी जानकारी के अभाव के कारण बच्चों के दांतो को सड़ने दिया जाता है।
इसके कारण बच्चों को बाद में दर्द, मुंह में सूजन जैसी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। कई बच्चों को आगे चलकर पुलिस, एन डी ए और अन्य पैरामिलिट्री सेवाओं में पक्की जाड़ न होने के कारण मेडिकल में बाहर कर दिया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका सुनीता चंदेल और समस्त स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही। हिमडेंट फाउंडेशन की इस पहल से न केवल बच्चों को तत्काल दंत चिकित्सा लाभ मिला बल्कि उन्हें दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक प्रभावी कदम उठाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0