प्रदेश में 201 सड़कें बंद, दुर्गम इलाकों में युद्धस्तर पर बहाली

हिमाचल में बर्फबारी के बाद 201 सड़कें अब भी बंद। PWD युद्धस्तर पर बहाली में जुटा, मंडी जोन सबसे ज्यादा प्रभावित, NH खोलने का प्रयास जारी।

Feb 6, 2026 - 14:30
 0  9
प्रदेश में 201 सड़कें बंद, दुर्गम इलाकों में युद्धस्तर पर बहाली

शिमला । हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में बर्फबारी के बाद अभी भी 201 सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है। लोक निर्माण विभाग ने गुरुवार को राज्य में 67 सडक़ों को खोलने का कार्य चलाया और शुक्रवार को 58 को खोलने का लक्ष्य तय किया है। इस लिहाज से प्रदेश में 201 सडक़ों को खोलने का कार्य शेष रहेगा।

 लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर सडक़ों को यातायात के लिए बहाल करने का काम चलाया हुआ है और मौसम का साथ मिलता रहेगा तो, जल्द शेष को भी खोल दिया जाएगा। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक मंडी जोन में कुल 152 सडक़ें अभी भी बंद हैं। इनमें कुल्लू सर्किल की सबसे ज्यादा 127 सडक़ें अब भी बहाल नहीं हो पाई हैं। मंडी सर्किल में 22 सडक़ें, जबकि जोगिंदरनगर सर्किल में तीन सडक़ें बंद चल रही हैं। शिमला जोन में कुल 35 सडक़ें अभी भी बंद हैं। रोहड़ू सर्किल में 13 सडक़ें, रामपुर में 22 सडक़ें यातायात के लिए अवरुद्ध हैं।

कांगड़ा जोन में कुल 13 सडक़ें अभी भी बंद हैं। इनमें डलहौजी सर्किल सबसे ज्यादा हैं, जहां 13 सडक़ें नहीं खुल पाई हैं। प्रदेश में इसके अलावा एक राष्ट्रीय राजमार्ग भी अभी यातायात के लिए बंद है। इसे खोलने के लिए लगातार काम किया जा रहा है और विभाग का दावा है कि जल्द ही यहां भी आवाजाही बहाल कर दी जाएगी। 

बता दें कि गुरुवार सुबह तक प्रदेश में कुल 326 सडक़ें अवरुद्ध थीं और रात तक 67 सडक़ों को खोलने का लक्ष्य रखा गया। लोक निर्माण विभाग के इएनसी ई. एनपी सिंह का कहना है कि सभी जोनों और सर्कलों में जेसीबी, स्नो कटर और अन्य मशीनरी सडक़ों को खोलने के लिए तैनात की गई है। आगामी दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शेष बंद पड़ी सडक़ों को भी यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0