T20 वर्ल्ड कप में ‘भारतीय पहचान’ की गूंज, दुनिया देख रही भारतीय क्रिकेट की ताकत
T20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 टीमों में करीब 40 भारतीय मूल के खिलाड़ी खेल रहे हैं। कनाडा, अमेरिका, ओमान और UAE में सबसे ज्यादा भारतीय पृष्ठभूमि के क्रिकेटर।
दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस बार सिर्फ मुकाबले ही नहीं, बल्कि एक दिलचस्प तस्वीर भी सामने आई है। दुनिया भर की अलग-अलग टीमों में करीब 40 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं। भले ही वे भारतीय जर्सी में नजर न आ रहे हों, लेकिन उनकी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत भारत से ही हुई है। 20 टीमों के इस मेगा टूर्नामेंट में कनाडा की टीम में सबसे ज्यादा 11 भारतीय मूल के खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं अमेरिका की टीम में 9, ओमान और यूएई में 7-7 खिलाड़ी भारतीय पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों में भी भारतीय मूल के क्रिकेटर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
अमेरिका टीम में भारतीय दम
अमेरिका के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोनांक पटेल कभी गुजरात अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं सौरभ नेत्रावलकर, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, अमेरिका के लिए खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खास पहचान बना चुके हैं। इटली की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत सिंह भी वर्ल्ड कप में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। नीदरलैंड्स के ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त भी भारतीय मूल के हैं और टीम के अहम खिलाड़ी माने जाते हैं।
सपोर्ट स्टाफ में भी भारतीय मौजूदगी
सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि सपोर्ट स्टाफ में भी भारतीय चेहरों की मजबूत उपस्थिति है। ओमान टीम के डिप्टी हेड कोच सुलक्षण कुलकर्णी इसका बड़ा उदाहरण हैं।
दुनिया में भारतीय क्रिकेट की गहरी जड़ें
यह तस्वीर साफ दिखाती है कि भारतीय क्रिकेट की जड़ें कितनी गहरी और व्यापक हैं। भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जुनून है, और यही जुनून अब दुनिया की कई राष्ट्रीय टीमों में दिखाई दे रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0