कांगड़ा की बेटी बनीं पहली गोल्ड मेडलिस्ट रेटिना नेत्र विशेषज्ञ

कांगड़ा की डॉ. मनु शर्मा ने रेटिना सर्जरी में गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मिली बड़ी पहचान।

Feb 13, 2026 - 19:05
 0  9
कांगड़ा की बेटी बनीं पहली गोल्ड मेडलिस्ट रेटिना नेत्र विशेषज्ञ

सुमन महाशा। कांगड़ा
कांगड़ा के गगल निवासी एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मनु शर्मा ने उपविशेषता विट्रियोरेंटिनल सर्जरी में (एफएआईसीओ) को उतिरण करके गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में डॉ. मनु शर्मा अपनी एम॰सी॰एच विट्रियोरेंटिनल सर्जरी में उपवेशेषता की डिग्री पीजीई चंडीगढ़ से कर रही है।

अखिल भारतीय नेत्र विज्ञान सोसाइटी द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह 1 फरवरी को नई दिल्ली में संपन्न हुआ।समारोह में भारत के पूर्व न्यायधीश माननीय डॉ. न्यायमूर्ति धनजय वाई चंद्रचूड़ मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस गरिमामयी अवसर मुख्यतिथि ने डॉ. मनु शर्मा को गोल्ड मेडल और फेलोशिप परमाणपत्र प्रदान किया।इस अवसर पर एआईओ एस कॉलेजियम बोर्ड के अध्यक्ष डॉ . ललित वर्मा, अध्यक्ष डॉ पार्थ विश्वास तथा महासचिव डॉ. संतोष होनहार सहित देशभर के अनेक नेत्र विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

इसके साथ साथ होंग-कांग में 5-6 फरवरी को एशिया पेसिफिक ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा आयोजित कांफ्रेंस में बेस्ट फोटो कम्पटीशन में प्रथम स्थान हासिल किया। डॉ. मनु शर्मा हिमाचल प्रदेश की पहली रेटिना नेत्र विशेषज्ञ गोल्ड मेडलिस्ट महिला हैं जो जिला कांगड़ा के लिए गौरव की बात है।डॉ मनु शर्मा ने बताया की वे अपनी डिग्री पूरी करने के बाद हिमाचल में ही अपनी सेवाए देंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0