बल्ह एयरपोर्ट पर बवाल, ‘मिनी पंजाब’ बचाने की मांग

मंडी के बल्ह में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर विरोध तेज। किसान संगठनों ने उपजाऊ ‘मिनी पंजाब’ बचाने की मांग उठाई, जाहू में एयरपोर्ट बनाने की पैरवी।

Feb 12, 2026 - 14:59
 0  63
बल्ह एयरपोर्ट पर बवाल, ‘मिनी पंजाब’ बचाने की मांग

मंडी । बल्ह एयरपोर्ट मिनी पंजाब की बलि ले सकता है। साइट क्लियरेंस मिलने के बाद पैदा हुई स्थितियां तो यही बता रही हैं कि बल्ह में एयरपोर्ट बनाने को हलचल तेज हो चुकी है। जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट बल्ह एयरपोर्ट की तस्वीर साफ होते ही इसका मंडी में ही विरोध शुरू हो गया है। बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति द्वारा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के संबंध में उत्पन्न समस्याओं को लेकर अध्यक्ष एवं उपायुक्त सहित विशेष विशेषज्ञ समूह के समक्ष हाजिरी भर कर उपजाऊ बल्ह को बचाने की फरियाद लगाई गई है।

 साथ ही सोशल इंपैक्ट असेस्मेंट रिपोर्ट की सिफारिश को लागू करने की वकालत करते हुए जाहू में एयरपोर्ट बनाने की मांग की है। बल्ह बचाओ समिति ने डीसी से मिनी पंजाब को बचाने की गुहार लगाई गई है। समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद चौधरी की अध्यक्षता में एक मांगपत्र सौंपा गया। सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट 2023 के आधार पर पहले ही एसआर एशिया टीम द्वारा यह सुझाव दिया गया है कि तकनीकी सर्वे के अनुसार प्रस्तावित हवाई अड्डे को बल्ह के स्थान पर वैकल्पिक स्थल जाहू में बनाया जाना उपयुक्त रहेगा।

भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के अध्यक्ष बेलीराम कौंडल ने बताया कि जून, 2018 से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से लगातार आग्रह कर रहे हैं कि वह अपनी जिद छोडक़र बल्ह के किसानों की उपजाऊ भूमि को बचाते हुए किसी वैकल्पिक गैर-उपजाऊ स्थान पर एयरपोर्ट का निर्माण करें। हिमाचल किसान सभा के सचिव रामजी दास ने कहा कि बल्ह क्षेत्र एक समृद्ध कृषि क्षेत्र रहा है। इसे मिनी पंजाब के नाम से भी जाना जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0