ऊना कॉलेज को पांच रन से शिकस्त देकर डीएवी कॉलेज फाइनल में

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा की टीम ने राजकीय महाविद्यालय ऊना की टीम को पांच रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कांगड़ा की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी ।

Nov 7, 2023 - 19:44
 0  585
ऊना कॉलेज को पांच रन से शिकस्त देकर डीएवी कॉलेज फाइनल में

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

सुमन महाशा । कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा की टीम ने राजकीय महाविद्यालय ऊना की टीम को पांच रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कांगड़ा की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी । अरशद धीमान ने 25 गेंद में ताबड़तोड़ 44 रनों की पारी खेली और टीम ने 6.5 ओवरों में 59 रन पर पहला विकेट गंवाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जतिन कालरा कुछ खास नहीं कर सके और चार गेंद में बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। हर्ष जमवाल ने 47 गेंद में 54 और संदर्भ सूद ने धुआंधार पारी खेलते हुए 31 गेंद में 59 रन बनाए और टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 181 रन पहुंचा दिया । ऊना की तरफ से केशव ने दो, अनिरुद्ध, आर्यन, विनय और मयंक ने एक-एक विकेट हासिल किया । 
लक्ष्य का पीछा करने उतरे ऊना के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को तेज तर्रार शुरुआत देने की कोशिश की लेकिन 2.4 ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाज 34 रन के कुल स्कोर पर पेवेलियन लौट गए । करण ने 51 गेंद में बेहतरीन नाबाद 62 रन, राघव ने 31 गेंद में 43 रन, रुशील ने 9 गेंद में 19 रन और विनय ने 10 गेंद में नाबाद रहते हुए 22 रन बनाए। अंतिम ओवर में टीम को 18 रनों की आवश्यकता थी और एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा के कप्तान आर्यन शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह अपने साथी खिलाड़ी रमेश ठाकुर पर भरोसा जताया और गेंद थमा दी । पहली गेंद पर करण कश्यप ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर विनय ने डीप मिड विकेट की तरफ स्लॉग स्वीट खेलते हुए शानदार छक्का लगाकर मैच में रोमांच भर दिया। तीसरी गेंद पर विनय ने एक रन चुराया । चौथी गेंद पर रमेश ठाकुर ने कोई रन नहीं दिया। पांचवीं गेंद पर करण ने चौका लगाकर फिर से मैच को रोमांचक बना दिया । अंतिम गेंद पर टीम को 6 रनों की आवश्यकता थी और सांस रोक देने वाले इस मैच की अंतिम गेंद पर ऊना के बल्लेबाज करण कोई नहीं बना सके और डीएवी कॉलेज कांगड़ा की टीम ने इस मैच को जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कांगड़ा की तरफ से हर्ष जमवाल ने दो, साजन, संदर्भ, देवेश और अरशद ने एक-एक विकेट हासिल किया प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा और एमएलएसएम सुंदरनगर के बीच बुधवार को खेला जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0