सांस्कृतिक रंगों से सजा पंजपीरी मेला, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भडौली भगौर में तीन दिवसीय पंजपीरी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांधा और दर्शकों का दिल जीत लिया। मेला सांस्कृतिक धरोहर और आपसी भाईचारे का प्रतीक बना।

Jun 9, 2025 - 22:47
 0  162
सांस्कृतिक रंगों से सजा पंजपीरी मेला, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन

तीन दिवसीय पंजपीरी मेला भडौली भगौर का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बी.डी.सी. सदस्या सविता शर्मा और पूर्व चेयरमैन सुनील दत्त बिट्टू उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रमेश शर्मा रहे। मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व पूजा अर्चना के साथ हुआ।
मुख्य अतिथियों ने मेले की परंपराओं और सांस्कृतिक महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। शुभारंभ अवसर पर लेफ्टिनेंट नरैण मैमोरियल पब्लिक स्कूल घडोह के विद्यार्थियों  आनंदिता शर्मा , अदिति, आकांक्षा , प्रिंस, परीक्षित बेदी, दिव्यम , नैतिक, कार्तिक, इशिता , आराध्य  सनम , वंशिका , हर्षिता शर्मा ,स्मृति, सुशांत मन्नत, शानिया लगवाल आदि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। मेला समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने पर 1500 रुपए इनाम भी दिया। सोलह सिंगी मॉडल स्कूल पीपलू  ने भी मेले में भाग लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मेला कमेटी के प्रधान राजेन्द्र शर्मा ने अतिथियों और जनता का आभार प्रकट करते हुए बताया कि मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों, झांकियों, लोकनृत्यों और खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेला स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा उचित प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्तयार सिंह, तिलक, ओम प्रकाश, राकेश, किशन दत, विनोद पटियाल, विभिन्न महिला मंडल की प्रधान एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0