सिद्धार्थ कॉलेज में महिला दिवस की धूम, 'एक्सलरेट एक्शन्स' से सशक्तिकरण का संदेश

सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।

Mar 10, 2025 - 21:18
 0  297
सिद्धार्थ कॉलेज में महिला दिवस की धूम, 'एक्सलरेट एक्शन्स' से सशक्तिकरण का संदेश

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन 

सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष का विषय एक्सलरेट एक्शन्स रहा जो महिलाओं के समग्र विकास और समाज में उनकी समान भागीदारी को बढ़ावा देने पर बल देता है। कार्यक्रम की संयोजक प्रो. कल्पना चड्ढा मैडम ने मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम और विशिष्ट अतिथि डॉ. मंजू ठाकुर का स्वागत किया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने कहा कि आज महिलाएँ समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, लेकिन अभी भी कई चुनौतियाँ बनी हुई हैं। हमें महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा, स्वावलंबन और समान अवसरों की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में आरती और स्मृति पंत ने सुंदर कविता पाठ प्रस्तुत किया, जिसमें महिलाओं के संघर्ष और उनकी उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। प्रो. भगवती प्रसाद शर्मा ने महिलाओं की स्थिति में आए बदलावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीते दशकों में महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। प्रो योगेश कौंडल ने कहा आज की महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, वे हर जगह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। महिला दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में डॉ. रीतिका जम्वाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने न केवल महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा दिया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि महिला सशक्तिकरण से ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति संभव है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0