कामगार से डेढ़ लाख छीनकर 1500 से रिझाना चाह रही है कांग्रेस: लखनपाल

बड़सर मे भाजपा प्रत्याशी  इंद्रदत्त लखनपाल ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने कामगारों के बच्चों के साथ कुठारघात किया है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा कामगारों को मजबूत बनाने के लिए जिस कल्याण बोर्ड के माध्यम से उनके बच्चों की शिक्षा के लिए डेढ़ लाख रूपये दिए जाने का जो प्रावधान किया था उसे बंद करके खुद को मजदूर विरोधी घोषित किया है।

May 29, 2024 - 22:08
 0  351
कामगार से डेढ़ लाख छीनकर 1500 से रिझाना चाह रही है कांग्रेस: लखनपाल

Videos

View All
शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

अनिल कपलेश। बड़सर

बड़सर मे भाजपा प्रत्याशी  इंद्रदत्त लखनपाल ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने कामगारों के बच्चों के साथ कुठारघात किया है।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा कामगारों को मजबूत बनाने के लिए जिस कल्याण बोर्ड के माध्यम से उनके बच्चों की शिक्षा के लिए डेढ़ लाख रूपये दिए जाने का जो प्रावधान किया था उसे बंद करके खुद को मजदूर विरोधी घोषित किया है। मुख्यमंत्री महिलाओं खास तौर पर कामगार महिलाओं को 1500 रूपये का झांसा देकर उन्हें रिझाने की कोशिश कर रहे है। लेकिन शायद मुख्यमंत्री ये नहीं जानते है कि घर और रसोई का वजट संभालने वाली प्रबुद्ध महिला शक्ति कितनी सशक्त और समझदार है। लखनपाल ने कहा प्रबुद्ध महिला शक्ति के शरीर मे बोझ उठाने की जितनी ताकत है उससे ज्यादा ताकतवर उनका दिमाग़ है। वह झूठ और सच के बीच का फर्क भलीभांति जानती है।
भाजपा प्रत्याशी लखनपाल बुधवार को बड़सर विस क्षेत्र के एक दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए इस बात को कह रहे थे।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले चुनावों में महिलाओं को 1500 रूपये का लालच देकर सतासीन हुई थी लेकिन कुर्सी मिलने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने कामगार कल्याण बोर्ड की छात्रवृति योजना को ही बंद कर दिया। कांग्रेस ने चुनावों से पहले सरकार की पहली कैबिनेट में 1500 रूपये प्रति माह देने का वायदा किया था लेकिन 15 माह बाद भी महिलाएं खुद को ठगा सा महसूस कर रहीं हैं।लेकिन अब उप चुनावों में फिर से सुक्खू  सरकार महिलाओं को झांसा देकर महिला सम्मान निधि के फ़ार्म भरने मे उलझा रही है। 
उन्होंने कहा कि बिझड़ी में गत दिनों खुद को मजदूर हितैषी कहलाने वाले संगठन सीटू ने महिलाओं को कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ पुनः शुरू करने का झूठ बोलकर चुनावी सभा में बुला लिया। लेकिन सभी महिलाएं उनके इस झूठ को समझ गईं और तुरंत सभा से बाहर निकल गईं। यह बताता है कि यह कर्मचारी यूनियनें भी किस नीयत के साथ कांग्रेस से हाथ मिला रही हैं। क्योंकि 1500 रुपये सम्मान निधि में इनकी भी 150 रुपये की गोटी फिट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम आदमी के हित में कभी काम नहीं करती। लेकिन भाजपा सरकार ने आम आदमी के लिए जितनी योजनाएं शुरू की उन्हें भी कांग्रेस ने बंद करने का काम किया। उन्होंने कहा कि बड़सर की जनता अब कांग्रेस के किसी भी झांसे मे फंसने वाली नहीं है और भाजपा पर अपना विश्वास जता रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0