पत्रकार का अनशन, पंचायत घर में बंद करने का आरोप: नादौन में जेसीबी से फसल नष्ट करने का मामला गरमाया

नादौन उपमंडल के कांगू में पत्रकार सतीश कुमार ने अपनी निजी भूमि में जेसीबी से फसल नष्ट करने के आरोप में अनशन शुरू किया। प्रशासन ने मौके पर निरीक्षण किया, मामले की जांच जारी है।

Dec 23, 2025 - 20:11
Dec 23, 2025 - 20:12
 0  90
पत्रकार का अनशन, पंचायत घर में बंद करने का आरोप: नादौन में जेसीबी से फसल नष्ट करने का मामला गरमाया

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

सतीश कुमार । नादौन

उपमंडल नादौन के कांगू क्षेत्र से पत्रकार सतीश कुमार द्वारा सोमवार को पंचायत घर में शुरू किए गए अनशन के बाद मंगलवार को तहसीलदार रोहित कंवर की अगुवाई में पुलिस, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि लोक निर्माण विभाग की मिलीभगत से कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन (HP-67-8956) को जबरन उनकी मलकीयती भूमि में से निकाला, जिससे वहां लगी फसल और फलदार पौधे नष्ट हो गए। उन्होंने प्रशासन से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि उनका विवाद आखिर किसके साथ है, क्योंकि हर बार उनकी शिकायत को भूमि विवाद बताकर दबाया जा रहा है।

प्रशासन से सहयोग न मिलने और घटना के विरोध में सतीश कुमार पंचायत घर परिसर में अनशन पर बैठ गए। सतीश का आरोप है कि शाम करीब पांच बजे, उनके न उठने पर पंचायत घर को बाहर से ताला लगाकर उन्हें अंदर ही बंद कर दिया गया, हालांकि बाद में देर शाम ताला खोल दिया गया।

सतीश कुमार का कहना है कि उनकी अनुपस्थिति में आरोपी पक्ष ने आपसी समझौते का उल्लंघन करते हुए उनकी भूमि में जबरन प्रवेश कर फसल को नुकसान पहुंचाया, जिससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और मौके पर मौजूद साक्ष्यों को सुरक्षित किया जाए।

वहीं पंचायत प्रधान बीना देवी ने कहा कि यह मामला पारिवारिक भूमि विवाद से जुड़ा है और पंचायत का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि सतीश कुमार को पंचायत घर परिसर के बाहर बैठने को कहा गया था, लेकिन वह अंदर ही बैठे रहे।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र जुवलानी ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0