कोटला कल्लर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

नादौन के राजकीय उच्च विद्यालय कोटला कल्लर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100% परीक्षा परिणाम दर्ज किया। छात्रा वैष्णवी ने 91.14% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

May 15, 2025 - 19:08
 0  225
कोटला कल्लर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने वीरवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस परिणाम में नादौन के राजकीय उच्च विद्यालय कोटला कल्लर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी छात्र 70% से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका अंजुला शर्मा ने सभी बच्चों को और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। साथ ही अगली कक्षाओं में और अधिक परिश्रम करके अपने माता पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। विद्यालय की छात्रा वैष्णवी ने कहा 700 में से 638 (91.14%) अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। द्वितीय स्थान पर आयुषी और रिद्धि शर्मा दो छात्राओं ने समान रूप से 632 (90.28%) अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर 627 (89.57%) अंकों के साथ विद्यालय की छात्रा श्रुति रही। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अजेश पाल ने बताया कि ये सभी बच्चे अध्ययन के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी पूर्ण भागीदारी रखते थे। उनके इसी परिश्रम का परिणाम है कि इन बच्चों का परिणाम अच्छा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पूजा, रविन्द्र कुमार, अंजना कुमारी, डॉ. अमित शर्मा व अंजू कुमारी सहित गैर शिक्षण कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0