नादौन में भीषण सड़क हादसा: बाइक और टिप्पर की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत   

नादौन के कोहला गांव में तेज रफ्तार बाइक और टिप्पर की आमने-सामने टक्कर में 25 वर्षीय युवक गौरव की मौके पर दर्दनाक मौत। पुलिस जांच जारी।

Jun 19, 2025 - 22:47
 0  198
नादौन में भीषण सड़क हादसा: बाइक और टिप्पर की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत   

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन

बीरवार शाम थाना क्षेत्र नादौन के अन्तर्गत अम्ब एनएच पर कोहला गांव में टिप्पर के साथ हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौका पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए और टिप्पर का लोहे का बंपर भी अन्दर की ओर धंस गया। वहीं बाइक सवार के सिर तथा टांग के कई भाग अलग होकर सड़क पर चारों ओर बिखर गए। मिली जानकारी के अनुसार मृत्तक गौरव 25 वर्ष निवासी गांव टिल्लू अपनी बाइक नम्बर एच पी 55-ए 5167 पर बिना हैल्मेट पहने नादौन से कोहला की ओर जा रहा था। घटनास्थल के निकट एक मोड़ पर तेजगति से जब उसने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक किया तो सामने से नादौन की ओर आ रहे टिप्पर नंबर एच पी 55 बी 5030 को देख वह नियंत्रण खो बैठा और तेज गति से टिप्पर के साथ सामने टकरा गया। गौरव की मौका पर ही मौत हो गई। टिप्पर चालक भजन सिंह ने बताया कि बाइक सवार मोड़ पर बेहद तेज गति से ओवर टेक कर रहा था जिसे बचाने का उसने काफी प्रयास किया। लोगों ने बताया कि घटना से कुछ समय पूर्व ही गौरव ने नादौन बस अड्डा के निकट लगे एक भण्डारे में भोजन किया और बाइक लेकर जैसे ही निकला तो शहर के करीब चार किलोमीटर दूर हुई इस घटना में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में यातायात प्रभारी नादौन एस आई नरेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0