टाइम मैनेजमेंट कैसे करें? परीक्षा पे चर्चा में PM मोदी ने छात्रों को दिया गुरु मंत्र
परीक्षा पे चर्चा 2026 में पीएम मोदी ने छात्रों को टाइम मैनेजमेंट, तनावमुक्त पढ़ाई और डिजिटल फास्टिंग के 5 एग्ज़ाम मंत्र दिए।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण में छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें पढ़ाई, तनाव प्रबंधन और जीवन संतुलन का गुरु मंत्र दिया। पीएम मोदी ने कहा कि परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि उत्सव की तरह लेना चाहिए और प्रतिस्पर्धा दूसरों से नहीं, बल्कि खुद से करनी चाहिए।
इंटरनेट का सही इस्तेमाल जरूरी
प्रधानमंत्री ने छात्रों को सलाह दी कि केवल इसलिए समय बर्बाद न करें क्योंकि भारत में इंटरनेट सस्ता है। उन्होंने कहा, “मैंने सट्टेबाजी के खिलाफ कानून बनाया है। हम देश में ऐसा नहीं होने देंगे। गेमिंग एक स्किल हो सकती है, लेकिन उसकी क्वालिटी पर ध्यान दें और उसी में अपनी एक्सपर्टीज खोजें।”
जीवन में संतुलन सबसे अहम
पीएम मोदी ने कहा कि जीवन में हर चीज का संतुलन जरूरी है। “अगर आप एक तरफ ज्यादा झुकेंगे, तो गिर जाएंगे।” उन्होंने बताया कि लाइफ स्किल्स और प्रोफेशनल स्किल्स दोनों बराबर जरूरी हैं और इन्हें शिक्षा के जरिए ही मजबूत किया जा सकता है।
सलाह लें, लेकिन फैसला खुद करें
प्रधानमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद भी लोग उन्हें अलग-अलग तरह की सलाह देते हैं। “सलाह जरूर लें, लेकिन वही करें जो आपके लिए सबसे उपयुक्त हो।”
PM मोदी के 5 खास ‘एग्ज़ाम मंत्र’
परीक्षा पे चर्चा 2026 में पीएम मोदी ने छात्रों को तनावमुक्त रहने और बेहतर प्रदर्शन के लिए पांच अहम मंत्र दिए—
परीक्षा को उत्सव की तरह लें
प्रतिस्पर्धा खुद से करें
तकनीक का सही उपयोग करें और डिजिटल फास्टिंग अपनाएं
मुश्किल काम पहले निपटाएं
रटने के बजाय समझकर पढ़ाई करें
उन्होंने छात्रों से कहा कि वे रट्टू तोता नहीं, बल्कि सच्चे ‘एग्ज़ाम वॉरियर’ बनें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0