भौगोलिक और प्रशासनिक कारणों से तीनों गांवों को एक पंचायत में रखने की मांग

हरमंदिर, मंडियालां सूंह और गदियाड़ा गांवों के लोगों ने टिल्लू पंचायत में एक साथ शामिल किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि किसी भी गांव को अलग किया गया तो करेंगे विरोध।

Jun 13, 2025 - 21:10
 0  171
भौगोलिक और प्रशासनिक कारणों से तीनों गांवों को एक पंचायत में रखने की मांग

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल नादौन 

विकास खंड नादौन की जलाड़ी पंचायत के अंतर्गत हरमंदिर मंडियालां सूंह तथा गदियाड़ा गांवों के लोगों ने बीडीओ नादौन निशांत शर्मा को ज्ञापन सौंप कर गुहार लगाई है कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उनके गांवों को नई बनने जा रही टिल्लू पंचायत के साथ ही जोड़ा जाए। उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है कि इन तीनों गांवों को नई पंचायत के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे पूर्व पंचायत में हुए कोरम में भी इस बारे प्रस्ताव पारित किया गया। इन तीनों गांवों के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इन तीनों गांव में से किसी एक गांव को भी अलग किया जाता है तो वह लोग इसका पूर्ण विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों से विपरीत इन तीनों गांवों में से किसी गांव को अलग करने की योजना बनती है तो इन्हें जलाड़ी पंचायत में ही पहले की तरह रहने दिया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि तीनों गांव के लोग इकट्ठे एक ही पंचायत में रहना चाहते हैं। जिसके लिए उन्हें या तो नई पंचायत में जोड़ा जाए या फिर जलाड़ी पंचायत में ही रहने दिया जाए क्योंकि भौगोलिक परिस्थितियों तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों के कारण तीनों गांव इकट्ठे रहना चाहते हैं। इस अवसर पर पंचायत प्रधान जगमोहन, वार्ड 4 पांच प्रसिन्नो देवी, कश्मीरी देवी पांच वार्ड 7, सिकंदर कुमार वार्ड 8 पंच, अंतरा देवी वार्ड 9 पंच सहित काफी संख्या में अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। इस बारे पंचायत प्रधान जगमोहन ने बताया कि लोगों की भावना के अनुसार कोरम में इस बारे प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि लोगों की भावना के अनुसार निर्णय लिया जाए। इस संबंध में बीडीओ निशांत शम्मी ने बताया कि लोगों द्वारा दिए गए विचारों से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0