भूंपल गांव में विशाल दंगल का आयोजन, विजेता पहलवानों को किया गया सम्मानित

नादौन के भूंपल गांव में हर वर्ष की तरह इस बार भी विशाल दंगल का आयोजन धूमधाम से किया गया।

Feb 12, 2025 - 19:42
 0  216
भूंपल गांव में विशाल दंगल का आयोजन, विजेता पहलवानों को किया गया सम्मानित

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन 

नादौन के भूंपल गांव में हर वर्ष की तरह इस बार भी विशाल दंगल का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए पहलवानों ने भाग लिया। नगर परिषद नादौन के अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रदूषण बोर्ड के सदस्य शमी सोनी ने बतौर मुख्य अतिथि दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहां की ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और ऐसी धरोहरों को आगे बढ़ाकर स्थानीय लोग सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समस्त दंगल समिति का इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वह लोग इस खेल को बढ़ावा देने के लिए अपना अहम योगदान दें तथा बच्चों को बचपन से ही इस धरोहर के प्रति जागरूक करके उन्हें कुश्ती की कला सीखने के लिए प्रेरित करें। इससे पूर्व दंगल समिति ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। दंगल की फाइनल माली में फगवाड़ा के लाली तथा सिहोरा के सोनी के बीच कांटे की टक्कर हुई। अंत में यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। जिसके कारण दोनों पहलवानों को 26000- 26000 हज़ार रुपए का इनाम और ट्रॉफी भेंट की गई। मुख्य अतिथि ने दोनों विजेता पहलवानों को ईनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीडीसी धर्मपाल चौधरी, पंचायत प्रधान विपिन कुमार, दंगल कमेटी के प्रधान मनोज कुमार, संदीप सोनी, अरुण कौंडल, पूर्व प्रधान पूरण सोनी, बलदेव चौधरी, रजनीश चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0