"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ": KV नादौन में बच्चों को सिखाई स्वच्छता की ताकत!

नगर परिषद नादौन द्वारा “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय नादौन में बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को बरसात के मौसम में बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए गए।

Jul 25, 2025 - 21:13
 0  99
"सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ": KV नादौन में बच्चों को सिखाई स्वच्छता की ताकत!

Videos

View All
शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

ब्यूरो रिपोर्ट, नादौन

नगर परिषद नादौन द्वारा चलाए जा रहे “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय नादौन के छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता प्रभारी अक्षित सोनी ने छात्रों को बताया कि:

  • अपने हाथों को समय-समय पर साबुन से धोना बेहद जरूरी है।

  • केवल स्वच्छ और उबला हुआ पानी ही पीएं।

  • बरसात के मौसम में जलस्रोतों के किनारे न जाएं।

  • घर में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें।

  • घर और आस-पास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू व मलेरिया से बचाव हो सके।

अक्षित सोनी ने यह भी कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। स्वच्छ वातावरण से न केवल बीमारियां दूर रहती हैं, बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी विकास होता है।

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार ने बताया कि यह स्वच्छता जागरूकता अभियान 31 जुलाई तक चलेगा और इसके अंतर्गत नादौन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.डी. लखनपाल ने भी बच्चों को स्वच्छता के महत्व पर संबोधित किया और उन्हें दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने की प्रेरणा दी।

साहिल शर्मा भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0