नादौन पुलिस का 'नो-नंबर प्लेट' अभियान: 10 वाहनों के चालान कटे

नादौन पुलिस ने बिना नंबर प्लेट या नंबर छिपाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया। दो दिन में 10 वाहन चालकों के चालान काटे गए। डीएसपी ने चेतावनी दी – नंबर प्लेट पर कोई ढिलाई नहीं चलेगी।

Jun 10, 2025 - 20:26
 0  360
नादौन पुलिस का 'नो-नंबर प्लेट' अभियान: 10 वाहनों के चालान कटे

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे...

रूहानी नरयाल। नादौन 

बिना नंबर प्लेट या नंबर प्लेट को ढक कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नादौन पुलिस ने शिकंजा कस दिया है मंगलवार को पुलिस ने ऐसे दस वाहन चालकों के चालान काटे हैं। डीएसपी नादौन प्रताप सिंह ठाकुर के निर्देश पर गत दो दिनों से नादौन थाना क्षेत्र में यातायात प्रभारी एस आई नरेश कुमार की अगुवाई में यह विशेष अभियान चलाया गया है। नरेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर नाके लगाकर निरीक्षण अभियान चला रही है। गौर हो कि कई वाहन चालक ऑन‌लाइन कैमरा से होने वाले चालान से बचने के लिए अलग अलग तरीके अप‌ना रहे हैं। इनमें से कई वाहन चालकों ने या तो अपने वाहनों की नंबर प्लेट उतार रखी है या फिर नंबर प्लेट के नंबर को ढकने के लिए टेप लगा दिया गया है ताकि उनके वाहन की नंबर प्लेट कैमरे से बच सके। पुलिस को जब इस बारे भनक लगी तो ऐसे नाहन चालकों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आरंभ किया गया है। इस संबंध में डी एस पी प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी है कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन का नंबर प्रत्यक्ष तौर पर साफ दिखना या पढ़ा जाना आवश्यक है अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0