बस अड्डा के पास बंद नाली ने बढ़ाई मुसीबत, दुकानों में भरा कीचड़ और मलबा 

नादौन बस अड्डा के पास भारी बारिश के बाद बंद नाली से दुकानों में भरा कीचड़ और मलबा, आधा दर्जन दुकानों को नुकसान, नगर परिषद ने की सफाई।

Jun 24, 2025 - 21:23
 0  270
बस अड्डा के पास बंद नाली ने बढ़ाई मुसीबत, दुकानों में भरा कीचड़ और मलबा 

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन

सोमवार रात नादौन क्षेत्र में हुई भारी बरसात के कारण नादौन शहर में बस अड्डा के पास टांक मार्केट की दुकानों में पानी व कीचड़ जमा हो गया। जिसके कारण करीब आधा दर्जन दुकानों में नुक्सान हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि बस अड्डा के सामने बनाए गए फुटपाथ के पास नाली का मुहाना बंद हो जाने से बरसाती पानी सड़क पर बह कर नीचे ढलान पर मोड़ के पास जमा हो जा रहा है। इतना ही नहीं इस पानी के साथ काफी मात्रा में मिट्टी और मलबा बह कर मोड़ पर जमा हो गया है। जिससे यह पानी ओवरफ्लो हो कर दूसरी ओर बाजार में बनी दुकानों में घुस रहा है। दुकानदारों ने बताया कि दुकानों में पानी व कीचड़ आ जाने से दुकानों के अन्दर रखा सामान खराब हो गया है। इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही नाली के मुहाने को खुलवाकर वहां सफाई करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0