शिमला में 4 चिट्टा तस्कर नजरबंद, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शिमला में पुलिस ने 4 आदतन चिट्टा तस्करों को नजरबंद किया। पहले भी कई मामलों में गिरफ्तारी, नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी।
शिमला । नशा तस्करी पर शिकंजा कसते हुए शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चिट्टा तस्करी में लगातार लिप्त पाए गए चार आदतन आरोपियों को निवारक नजरबंदी में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि ये सभी आरोपी पहले भी कई मामलों में पकड़े जा चुके थे, लेकिन चेतावनी और कार्रवाई के बावजूद अवैध धंधे से दूर नहीं हुए। इसके बाद उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया गया।
पुलिस के अनुसार पहला आरोपी मनोज उर्फ मन्ना निवासी कार्याली, शिमला है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 से 2025 के बीच नौ अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इन मामलों में पुलिस थाना कसौली और ढली में उससे अलग-अलग समय पर करीब 18.549 ग्राम, 33.23 ग्राम, 2 ग्राम, 6.42 ग्राम, 1.07 ग्राम, चार ग्राम, 2.010 ग्राम, 2.190 ग्राम और 4.180 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। लगातार गिरफ्तारी के बावजूद उसकी गतिविधियां जारी रहने पर पुलिस ने उस पर निवारक नजरबंदी की कार्रवाई की। दूसरा आरोपी अंकित ठाकुर निवासी नीरथ, रामपुर है।
उसके खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में दो मामले दर्ज हैं, जिनमें क्रमश: 47.74 ग्राम और 30.88 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वह मादक पदार्थों की सप्लाई और बिक्री में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और उसके व्यवहार में अपराध की पुनरावृत्ति की प्रवृत्ति पाई गई। तीसरा आरोपी गोविंद सिंह निवासी बठारा, रामपुर है, जिसे तीन बार गिरफ्तार किया जा चुका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0