हिमाचल की शिक्षा का बदलेगा स्वरूप : लखनपाल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात के मौसम में आपदा पीड़ितों को राहत एवं पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ का विशेष आपदा राहत पैकेज जारी कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

Dec 2, 2023 - 16:12
 0  459
हिमाचल की शिक्षा का बदलेगा स्वरूप : लखनपाल

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भोटा स्कूल के वार्षिक समारोह पर बोले

अनिल कपलेश। बड़सर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात के मौसम में आपदा पीड़ितों को राहत एवं पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ का विशेष आपदा राहत पैकेज जारी कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह बात शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कही।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों की अधिक से अधिक मदद के लिए मुख्यमंत्री ने राहत मैनुअल में बहुत बड़ा बदलाव करके राहत राशि में कई गुणा बढ़ोतरी की है। आपदा से पूरी तरह तबाह हो चुके मकानों के निर्माण के लिए अब 7-7 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत के लिए भी एक लाख रुपये दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार दुकान या ढाबा और गौशाला के लिए भी एक-एक लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। 
वार्षिक उत्सव के आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यवस्था परिवर्तन करने जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जीवन में कड़ी मेहनत करें और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा भी की।  
इससे पहले विधायक ने स्कूल परिसर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा इसमें प्रदर्शित किए गए विभिन्न मॉडलों व अन्य उत्पादों की सराहना की। प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
 इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चौधरी, डॉ देशराज, व्यापार मंडल प्रधान सन्नी शर्मा, बीडीसी सदस्य विनोद कुमार, प्रधान शरण प्रसाद, कुलहेड़ा के प्रधान इंद्रजीत सिंह, स्थानीय नगर पंचायत के पार्षद बलदेव राज, राकेश पटियाल, राजेश ठाकुर, बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के सदस्य सुशील शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0