स्कूल में घुसकर मिड-डे मील वर्कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
धर्मशाला के चनौर स्कूल में मिड-डे मील वर्कर महिला की दराट से हत्या। आरोपी युवक मोनू गिरफ्तार, बच्चों को सुरक्षित कमरों में बंद किया गया।
कांगड़ा । राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनौर में कार्यरत मिड डे मील वर्कर महिला की एक व्यक्ति ने दराट से वार कर हत्या कर दी। महिला की पहचान सलोचना देवी पत्नी बिशंभर के तौर पर हुई है। महिला चनौर गांव की ही रहने वाली है। आरोपी युवक मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना करीब 12 बजे की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। पुलिस फोरेंसक टीम का इंतजार कर रही है। मौके पर डीएसपी डाडासीबा राजकुमार मौके पर पहुंचे हैं।
स्कूल की सेंटर हेड टीचर सरिता देवी ने बताया कि बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वे बाहर आईं तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति सुलोचना देवी पर दराती से ताबड़तोड़ वार कर रहा था। हालात की गंभीरता को देखते हुए अध्यापकों ने तुरंत बच्चों को कमरों में बंद कर उनकी जान बचाई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।
इसके बाद अध्यापकों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर उन पर भी हमला करने के लिए झपट पड़ा। इसी दौरान पास स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौर के अध्यापक भी मौके पर पहुंचे और पत्थर मारकर आरोपी को भगाने की कोशिश की, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0