नादौन में मुफ्त पाठ्यक्रम पुस्तकें पहुंची, शनिवार को प्रत्येक स्कूलों में वितरण शुरू किया जाएगा

हिमाचल प्रदेश सरकार हर वर्ष सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्यक्रम पुस्तकें उपलब्ध करवाती है, ताकि हिमाचल का प्रत्येक छात्र उत्तम शिक्षा प्राप्त करके आत्मनिर्भर और संवेदनशील बने।

Feb 20, 2025 - 19:00
 0  198
नादौन में मुफ्त पाठ्यक्रम पुस्तकें पहुंची, शनिवार को प्रत्येक स्कूलों में वितरण शुरू किया जाएगा

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन 

हिमाचल प्रदेश सरकार हर वर्ष सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्यक्रम पुस्तकें उपलब्ध करवाती है, ताकि हिमाचल का प्रत्येक छात्र उत्तम शिक्षा प्राप्त करके आत्मनिर्भर और संवेदनशील बने। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिमाचल के प्रत्येक विद्यालय तक मुफ्त पाठ्यक्रम पुस्तकें उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि अप्रैल मास में प्रारंभ होने वाले नए शिक्षा सत्र 2025- 26 को समय पर शुरू किया जा सके। इसी क्रम में शिक्षा खंड नादौन की मुफ्त पाठ्यक्रम पुस्तकें भी कन्या विद्यालय नादौन के संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया, प्रभारी मंजू ठाकुर व मोनिका के निरीक्षण में हमीरपुर से नादौन पहुंचाई गई, जिसमें शिक्षा खंड के संस्कृत अध्यापकों डॉ. अजय कुमार शर्मा, डॉ. अमित कुमार शर्मा, विनय कुमार शर्मा व शारीरिक अध्यापकों कमल स्वरूप और सविता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नादौन पहुंचने पर तीन संस्कृत अध्यापकों ने सभी कक्षाओं की पुस्तकों को क्रमबद्ध किया, जिनका आवंटन आज शनिवार को संपन्न किया जाएगा, ताकि शिक्षा खंड नादौन के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों तक समय पर पुस्तकें पहुंचाई जा सके। बीआरसी के अभाव में शिक्षा खंड नादौन के लगभग आठ संस्कृत अध्यापक, एक संगीत अध्यापक तथा एक शारीरिक अध्यापक इन पुस्तकों का आवंटन करेंगे, जिनका नेतृत्व कन्या विद्यालय नादौन के संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया कर रहे हैं, ताकि सभी विद्यालयों में समय पर पुस्तकें पहुंचकर नए शिक्षा सत्र को विधिवत प्रारंभ किया जा सके। इसकी अतिरिक्त बीआरसी कार्यालय से मोनिका भी पुस्तकों के आवंटन के समय उपलब्ध रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0