नादौन पुलिस का विशेष अभियान: टैक्सी चालकों को किया नशे के प्रति जागरूक 

नादौन पुलिस द्वारा टैक्सी चालकों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई। एसआई नरेश कुमार ने दी सामाजिक सहयोग की अपील।

Jun 23, 2025 - 20:35
 0  144
नादौन पुलिस का विशेष अभियान: टैक्सी चालकों को किया नशे के प्रति जागरूक 

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन

नादौन पुलिस द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के बारे मे जागरूक करने के लिए एक सप्ताह के लिए विशेष अभियान आरंभ किया गया है। इस अभियान के तहत सोमवार को नादौन बस अड्डा पर यातायात प्रभारी एस आई नरेश कुमार ने टैक्सी चालकों के साथ एक बैठक करके उन्हें नशे के वारे मे जागरूक किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा करके वाहन ना चलाएं और यदि किसी व्यक्ति ने नशा किया हो तो उसे गाड़ी में न बैठाएं। उन्होंने चालकों से कहा कि  यदि उनके पास नशा करने वाले या नशे का व्यापार करने वालो के संबंध में कोई भी सूचना हो तो इसके बारे मे पुलिस को बताएं। उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है। उन्होंने कहा कि नशा रोकने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का जागरूक होना अति आवश्यक है। उन्होने चालकों से कहा कि इसके बारे मे स्वयं जागरूक होकर अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को नशे की रोकथाम के लिए आगे बढ़ कर पुलिस का सह‌योग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों सहित विद्यार्थियों को जागरु‌क किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0