नादौन-हमीरपुर फोरलेन पर डंगा गिरा, खेत-सड़क पर मलबा; किसानों को लाखों का नुक़सान

नादौन-हमीरपुर फोरलेन के जलाड़ी गांव में भारी बारिश से डंगा गिरने के कारण खेत और मक्की की फसल सड़क पर आ गिरी। किसानों को लाखों का नुकसान, स्थानीय लोगों ने निर्माण कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए।

Aug 6, 2025 - 11:14
Aug 6, 2025 - 11:23
 0  162
नादौन-हमीरपुर फोरलेन पर डंगा गिरा, खेत-सड़क पर मलबा; किसानों को लाखों का नुक़सान

Videos

View All
शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

रूहानी नरयाल, नादौन।

नादौन-हमीरपुर फोरलेन पर जलाड़ी गांव में भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन कंपनी द्वारा लगाए गए डंगे का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। डंगा गिरने से ऊपर स्थित खेतों में लगी मक्की की फसल सड़क पर आ गिरी, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

जलाड़ी परिहारा गांव निवासी किसान सुनील कुमार ने बताया कि उनकी करीब डेढ़ कनाल भूमि फसल सहित नीचे खिसक गई, जिससे उन्हें लगभग ₹60 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां ऊंचाई की ओर केवल आधे डंगे लगाए गए हैं, जबकि ऊपर की भूमि को बिना डंगों के छोड़ दिया गया है, जिसके कारण बार-बार क्षति हो रही है।

स्थानीय निवासी कपिल चंदेल ने भी पूरी ऊंचाई तक डंगे लगाने की मांग उठाई।

इसी स्थल के आगे सड़क किनारे जमा मिट्टी के ढेर के कारण स्थानीय पंचायत वार्ड पंच प्रसन्नो देवी के घर और दुकान में पानी व मलबा घुस गया, जिससे दीवारों में दरारें आ गईं। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान रात भर परिवार डर के साए में रहा।

स्थानीय लोगों ने प्रभावितों को मुआवज़ा देने और फोरलेन निर्माण में सुरक्षा मानकों को अपनाने की मांग की है।

एनएचएआई अधिकारी अजय कुमार ने जानकारी दी कि घटना स्थल पर निरीक्षण के लिए टीम भेज दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0