रामलीला कमेटी नादौन के पदाधिकारीयों ने सीएम राहत कोष में चैक किया भेंट

रामलीला कमेटी नादौन के पदाधिकारीयों ने अपनी मांगों को लेकर धर्मशाला सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष शमी सोनी की अगुवाई में कमेटी ने 31,000 रुपए का चेक आपदा राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को भेंट किया।

Dec 19, 2023 - 19:59
 0  522
रामलीला कमेटी नादौन के पदाधिकारीयों ने सीएम राहत कोष में चैक किया भेंट

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल । नादौन

रामलीला कमेटी नादौन के पदाधिकारीयों ने अपनी मांगों को लेकर धर्मशाला सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष शमी सोनी की अगुवाई में कमेटी ने 31,000 रुपए का चेक आपदा राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए रामलीला कमेटी का आभार जताया। इस दौरान शम्मी सोनी ने मुख्यमंत्री से कहा कि नादौन में गत 200 वर्षों से रामलीला का मंचन दिन के समय हो रहा है। यह मंचन नादौन के राजा युद्धवीर चंद कटोच ने आरंभ करवाया था तथा उन्होंने ही पतन बाजार में स्थित मैदान को मंचन के लिए सुरक्षित करवाया था।
सोनी ने मांग की है कि इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेज कर रखने के लिए नादौन की रामलीला का जिला स्तर का दर्जा दिया जाए तथा मैदान में स्टेज के निकट एक कमरे का निर्माण करवाया जाए, ताकि मंचन से संबंधित सामान को संभाल कर रखा जा सके। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र इन मांगों को पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर यशपाल भाटिया, रिपन कपिल, राजेश्वर परिहार, संदीप अवस्थी, अरविंद डोगरा, विवेक शर्मा, अजय शर्मा, मुकुंद शर्मा, राजीव भाटिया, निष्पक्ष भारतीय सहित अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0