नादौन में पात्र परिवारों के लिए पक्के मकान का सपना होगा साकार

नादौन नगर परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत सर्वे शुरू। पात्र लोगों को मिलेगा ₹2.5 लाख तक का मकान निर्माण लाभ।

May 27, 2025 - 22:35
 0  225
नादौन में पात्र परिवारों के लिए पक्के मकान का सपना होगा साकार

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत नगर परिषद नादौन में सर्वेक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर परिषद के अधीन आए नए क्षेत्र में मंगलवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रमन शर्मा की अगुवाई में 2 तकनीकी विशेषज्ञों अभिषेक कुमार तथा अभिषेक शर्मा ने निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने पात्र लोगों का मौके पर जा कर सत्यापन किया और जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। इसके साथ नए सम्मिलित क्षेत्र के परिवारों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने के लिए भी जागरूक किया गया। रमन शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत इडब्ल्युएस श्रेणी के लोगों को पक्‌का मकान बनाने के लिए शहरी विकास विभाग द्वारा 2.50 लाख रूपए दिए जाते है। जिसमे लाभार्थी 30 वर्गमीटर तक पक्का मकान बना सकता है। रमन शर्मा ने बताया कि नगर परिषद नादौन एवं नए सम्मिलित क्षेत्र बेला, भरमोटी कलां, भरमोटी खुर्द, गगाल, कोहला खास, टिल्नु प्रथम, टिल्तु बास, बनतेरा, डीपीएफ टिल्लू गांवों के लोग इस योजना का लाभ ले सकते है जिनका अपना कच्चा मकान हो, अपनी भूमि हो, परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम हो और देश भर में कहीं भी अपना पक्का मकान न हो। पात्र लोगों को अढ़ाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता 4 किश्तों में दी जाएगी। योजना का लाभ लेने क लिए लाभार्थी अपना और परिवार का आधार विवरण, भूमि का पर्चा-ततीमा, आय प्रमाण पत्र, बैंक की पासबुक लेके लोकमित्र केंद्र में भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए नगर परिषद कार्यालय में संपर्क करे सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0