सराह खड्ड की चौबीन कूहल को मिला नया लुक, भू-संरक्षण विंग ने किया शानदार काम

धर्मशाला में भू-संरक्षण विंग ने सराह खड्ड की चौबीन कूहल का पुनर्निर्माण कर किसानों को बड़ी राहत दी। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने कार्य को सरकार से मंजूरी दिलाई।

Apr 23, 2025 - 16:18
 0  270
सराह खड्ड की चौबीन कूहल को मिला नया लुक, भू-संरक्षण विंग ने किया शानदार काम

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

मुनीश धीमान। धर्मशाला

प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार की पहल पर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की कूहलों को संवारने का काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सराह खड्ड से निकलने वाली चौबीन कूहल का काम भू-संरक्षण विंग धर्मशाला ने तेजी से महज एक माह में पूरा करवा दिया है। उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी डा ऋषि ठाकुर के प्रयासों से इस कूहल में हैड वेयर डायवर्सन वाल, कूहल निर्माण व प्रोटैक्शन वाल बनाई गई है। डॉ ऋषि ठाकुर ने बताया कि अब कूहल में आसानी से पानी जा सकेगा।


इससे चैतड़ू पंचायत व साथ लगते क्षेत्रों के कई किसानों को बड़ी राहत मिली है। चैतड़ू पंचायत व ग्रामीणों ने इस बारे में प्रदेश सरकार से मांग की थी। इस पर दिग्गज कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने मामले को सरकार के समक्ष रखते हुए ढाई लाख रुपए का बजट मंजूर करवाया था। इसके बाद उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी ऋषि ठाकुर ने तेजी से प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी ऋषि ठाकुर ने ठेकेदार के माध्यम से दुर्गम क्षेत्र से निकल रही कूहल के काम को पूरा करवाया। उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी ऋषि ठाकुर ने बताया कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में मांझी, चरान, मनूणी आदि खड्डों से निकलने वाली कूहलों में काम करवाया जाएगा। वहीं कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, चौधरी हरभजन सिंह ने भू संरक्षण विंग धर्मशाला के काम काज की सराहना की है। देवेंद्र जग्गी ने कहा कि कई अन्य कूहलों के लिए भी बजट आया है। काम को तेजी से करवाने में ग्रामीणों और स्थानीय प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। देेवेंद्र जग्गी ने कहा कि बगली की मोमण कूहल, चैतड़ू की जमघट कूहल और अन्य कूहलों को जाइका में शामिल करवाया गया है। वहां भी तेजी से काम करवाया जाएगा। दूसरी ओर क्षेत्र के किसानों ने कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी और भूसंरक्षण अधिकारी ऋषि ठाकुर का आभार जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0