नादौन में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

इंकलाब संस्था व धौलासिद्ध वेल वींग यूथ क्लब भोउ द्वारा भोऊ के स्कूल मैदान में दो दिवसीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता का आयोजन संस्था के नशे से आजादी अभियान के तहत किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिहण पंचायत प्रधान सुमना देवी ने किया। मुख्यातिथि ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने उपस्थित टीमों और लोगों को सम्बोधित  करते हुए कहा कि जिस तरह से आज युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंसी है इस तरह के खेलों के आयोजन जरूरी हैं।

Dec 24, 2023 - 22:37
 0  342
नादौन में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन 

इंकलाब संस्था व धौलासिद्ध वेल वींग यूथ क्लब भोउ द्वारा भोऊ के स्कूल मैदान में दो दिवसीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता का आयोजन संस्था के नशे से आजादी अभियान के तहत किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिहण पंचायत प्रधान सुमना देवी ने किया। मुख्यातिथि ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने उपस्थित टीमों और लोगों को सम्बोधित  करते हुए कहा कि जिस तरह से आज युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंसी है इस तरह के खेलों के आयोजन जरूरी हैं। उन्होंने इंकलाब संस्था के नशे के खिलाफ अभियान की तारीफ करते हुए हर तरह के सहयोग की बात कही। प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग ले रही है जिसके शुरुआती मुकाबले में मोगली टीम ने भलेठ की टीम को और भोउ की टीम ने हमीरपुर की टीम को हराया। संस्था के अध्यक्ष पुनीत उप्पल ने बताया कि इंकलाब संस्था के नशे से आजादी अभियान की लॉन्चिंग खुद माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की है और अब संस्था के इस कार्यक्रम के तहत पूरे नादौन ब्लॉक में इस तरह कार्यक्रम करवाए जाएंगे। भोउ यूथ क्लब् के प्रधान सोनू कुमार ने कार्यक्रम को सफल के लिये इलाकावासियों व सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया और बताया कि आज सोमवार को नशे से आजादी अभियान के तहत रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर वार्ड पंच पूजा देवी, वर्षा रानी, एसएमसी प्रधान अनिता रानी, इंकलाब संस्था के उपाध्यक्ष अंकुश परमार, मनोज, एडवोकेट परवीन कौशल, संजीव कौशल, नितिन, भोउ युथ क्लब के प्रधान सोनू कुमार, उप प्रधान संजीव उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0