विकल्प बेदी ने दसवीं की परीक्षा में हासिल किया प्रदेश भर में सातवां स्थान, अध्यापकों और अभिभावकों ने खिलाई मिठाई 

नादौन के लेफ्टिनेंट नरैण मैमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र विकल्प बेदी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया। अध्यापकों और परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

May 15, 2025 - 19:06
 0  234
विकल्प बेदी ने दसवीं की परीक्षा में हासिल किया प्रदेश भर में सातवां स्थान, अध्यापकों और अभिभावकों ने खिलाई मिठाई 

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन

लेफ्टिनेंट नरैण मैमोरियल पब्लिक स्कूल घडोह के छात्र विकल्प बेदी सुपुत्र सुरेन्द्र मोहन ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के चेयरमैन ओम प्रकाश शर्मा ने विकल्प बेदी की इस उपलब्धि पर उनके अभिभावकों और स्कूल के मेहनती शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन लता ने विकल्प बेदी को एक होनहार छात्र बताते हुए कहा कि उसकी इस सफलता से विद्यालय गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। विकल्प बेदी के पिता सुरेन्द्र मोहन एक ठेकेदार हैं और माता एक गृहिणी हैं। विकल्प ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उसने बताया कि भविष्य में वह इंजीनियर बनना चाहता है।
प्रधानाचार्या ने विकल्प बेदी सहित दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0