नादौन में धूमधाम से मनाया गया 61वां गृह रक्षा स्थापना दिवस

गृहरक्षा10 वीं वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र अमतर नादौन में बुधवार को 61वां गृह रक्षा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

Dec 6, 2023 - 19:01
Dec 6, 2023 - 19:02
 0  405
नादौन में धूमधाम से मनाया गया 61वां गृह रक्षा स्थापना दिवस

Videos

View All
शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

रूहानी नरयाल। नादौन  

गृहरक्षा10 वीं वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र अमतर नादौन में बुधवार को 61वां गृह रक्षा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आदेशक गृह रक्षा 10वीं वाहिनी सुशील कौंडल ने शिरकत की।  इस अवसर उन्होंने अपने संबोधन में समस्त गृह रक्षकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि गृह रक्षक विभिन्न विभागों के साथ आपातकालीन समय में आपदा के दौरान अपना बहुमूल्य सहयोग देकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए विभाग का नाम उज्ज्वल कर रहे हैं जिसके लिए गृह रक्षक स्वयंसेवकों को समय-समय पर उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के गृह रक्षकों को विशिष्ट सेवाओं के लिए 12 बहादुरी पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए 17 पदक, सराहनीय सेवाओं के लिए 152 पदक तथा 12 महानिदेशक नागरिक सुरक्षा डिसक पदक प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गत समय में आपदा के दौरान नादौन में भी उनकी वाहिनी के जवानों ने उत्कृष्ट कार्य किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का पूरा सहयोग हमीरपुर के लिए मिल रहा है और पिछले दिनों ही 13 लाख रुपए की डिजास्टर इक्विपमेंट किट विभाग को उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने समस्त हमीरपुर वासियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी आपदा के लिए हमारे जवान पूरी तरह प्रशिक्षित हैं तथा वोह किसी भी आपदा के लिए हर समय तैयार हैं। कार्यक्रम में सबसे पहले जवानों ने मार्च पास्ट के दौरान मुख्यातिथि को सलामी दी। इसके बाद विभागीय डेमो के साथ अन्य डेमो प्रदर्शित करके जवानों ने अपनी बहादुरी का परिचय दिया। कार्यक्रम में जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसमें गृह रक्षकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले स्वर्गीय सुरेश कुमार की धर्मपत्नी शीला देवी को सुशील कौंडल ने शॉल देकर सम्मानित किया। वहीं अच्छा प्रदर्शन करने वाले गृह रक्षकों और पदाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह सचिव अजय भल्ला भारत सरकार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, राकेश अग्रवाल महानिदेशक एवं महाआदेशक गृह रक्षा विभाग द्वारा गृह रक्षकों को दी गई शुभकामनाओं से भी अवगत करवाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0