एम्स बिलासपुर में घुटने-कंधे की सर्जरी होगी आसान, दर्द-खर्च कम
एम्स बिलासपुर में घुटने, कंधे व टखने की सर्जरी के लिए आर्थ्रोस्कोपिक सिस्टम लगेगा। दर्द, खर्च कम होगा और मरीजों की रिकवरी तेज होगी।
बिलासपुर । हिमाचल प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एम्स बिलासपुर हर दिन अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है। संस्थान के ऑर्थोपेडिक (हड्डी एवं जोड़) विभाग को अत्याधुनिक आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी सिस्टम से लैस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यह सिस्टम मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भरता से मुक्त करेगा और प्रदेश में ही विश्वस्तरीय जोड़ सर्जरी उपलब्ध कराएगा।
अब तक गंभीर घुटने, कंधे और टखने की सर्जरी के लिए मरीजों को चंडीगढ़, दिल्ली या अन्य महानगरों की ओर रुख करना पड़ता था, जिससे समय, पैसा और शारीरिक कष्ट तीनों बढ़ जाते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह मजबूरी इतिहास बन जाएगी। आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी को आम भाषा में की-होल सर्जरी कहा जाता है।
डॉक्टरों को भी मिलेगा फायदा
आर्थ्रोस्कोपिक सिस्टम से डॉक्टरों को सर्जरी के दौरान बेहतर दृश्य मिलेगा, जिससे सर्जरी अधिक सटीक होगी, जटिल मामलों में भी जोखिम कम रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0