भाजपा को तीन राज्यों मिली जीत के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न 

भाजपा को तीन राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष में ग्राम पंचायत कोटला चिल्लियां में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने मिठाई बांट कर जश्न मनाया।

Dec 6, 2023 - 19:04
 0  477
भाजपा को तीन राज्यों मिली जीत के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न 

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन 

भाजपा को तीन राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष में ग्राम पंचायत कोटला चिल्लियां में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने मिठाई बांट कर जश्न मनाया। इस दौरान पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्निहोत्री विशेष तौर पर उपस्थित रहे। विजय अग्निहोत्री के गांव में पहुंचने पर प्रधान ग्राम पंचायत विजय कुमार की अगुवाई में लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान अपने संबोधन में विजय अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की तरह इन राज्यों में भी मतदाताओं को बहुत से झूठे प्रोलोभन देने की कोशिश की गई। लेकिन जनता ने इन सभी झूठे वायदों को अनदेखा करके प्रचंड बहुमत से भाजपा को जीत दिलाई है। उन्होंने कहा के भारत में सिर्फ एक ही गारंटी चल रही है मोदी की गारंटी तीन राज्य में मिली अपार सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ गया है। अग्निहोत्री ने कहा कि इससे यह सिद्ध हो गया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा हैट्रिक लगाते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में सरकार बनाएगी तथा अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक फिर से समाज के हर वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव से काम करेगी। तथा इस देश को विश्व गुरु बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अपनी अपनी भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर अजमेल वर्मा, सुरेंद्र छिंदा, मास्टर तिरलोक चंद, अमर सिंह, राकेश कुमार, देश राज, सोमनाथ, मनोज कुमार, राम कुमार, नरदेव सिंह, कृष्ण देव, जोगिंदर सिंह, प्रदीप कुमार, संदीप शर्मा, नरेश कुमार, सोमिल, मनोहर लाल, दिनेश कुमार, राजिंदर सहित अन्य बरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0