डीएवी कॉलेज कांगड़ा के बायो साइंस विभाग ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन

डीएवी कॉलेज कांगड़ा के बायो साइंस विभाग ने विश्व पृथ्वी दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Apr 22, 2025 - 21:57
 0  252
डीएवी कॉलेज कांगड़ा के बायो साइंस विभाग ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

सुमन महाशा। कांगड़ा

विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के बायो साइंस विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । विश्व पृथ्वी दिवस 2025 का विषय था “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह"। 
इस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला से वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर रंजीत ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई । इस प्रतियोगिता में दीक्षा और दिव्यांशी ने प्रथम स्थान , प्रकृति ऋतिक और स्मृति ने द्वितीय स्थान और गौरीशा और तन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने सभी को शुभकामनाएं दी और बताया  कि पृथ्वी दिवस की शुरुआत 1970 में अमेरिका में हुई थी । इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, प्रदूषण को कम करना, प्राकृतिक संसाधनों की बचत और उचित उपयोग, रीसायक्लिंग को बढ़ावा देना और पेड़-पौधों को लगाकर धरती को हरा-भरा बनाना है। 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धरती को बचाने के लिए हम सभी अक्‍सर हरित तरीकों और स्वच्छ ऊर्जा पर ही बात करते हैं लेकिन व्यक्तिगत तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी समझकर पृथ्वी को संरक्षित रखने में योगदान दिया जा सकता है। पृथ्वी को बचाने के लिए बड़े बदलावों के साथ-साथ व्यक्तिगत छोटे-छोटे प्रयास भी महत्वपूर्ण हैं।
इस दौरान महाविद्यालय के बायो साइंस विभाग के प्राध्यापक वर्ग में डॉ आशीष मेहता, डॉ यांचन डोलमा, डॉ अनुपम, डॉ शिल्पा सूद, प्रो मधुबाला, प्रो अजय कटोच, प्रो सविता और विभाग के समस्त छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0