सुदेश सहोंतरा बने अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष 

अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा के 17वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सुदेश सहोंतरा को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राकेश गिल को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव नियुक्त किया गया।

May 7, 2025 - 20:44
 0  216
सुदेश सहोंतरा बने अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष 

सुमन महाशा। कांगड़ा

देश के सबसे बड़े सामाजिक संगठन जो 24 राज्यों और चार महानगरों में आखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा पंजीकृत नई दिल्ली के पदाधिकारी ईमानदारी व निष्ठा से अपना काम समाज के प्रति समर्पित कर रहे हैं।  पिछले दिनों राजस्थान कोटा के रंगबाड़ी ऑडिटोरियम में 17वें राष्ट्रीय अधिवेशन के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीप प्रज्वलित करके अधिवेशन का शुभारंभ किया।  इस प्रकार राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज हाथरस के सांसद अनूप बाल्मीकि, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारियों की उपाध्यक्ष अंजना पवार, उप कलेक्टर विनोद मल्होत्रा, इन सब की उपस्थिति में 24 राज्यों से महासभा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा ने आरक्षण से लेकर शिक्षा अन्य सामाजिक मुद्दों पर जिसे प्रस्ताव रखे जिसे सर्व समिति से पारित कर दिया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांगड़ा व पालमपुर से सुदेश सहोंतरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राकेश गिल राष्ट्रीय महासचिव ने अपने संबोधन में हिमाचल प्रदेश के बाल्मीकि समाज के ज्वलित मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया।
अधिवेशन के बाद जब राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार हुआ तो हिमाचल प्रदेश के दो पदाधिकारी को उनके कार्य कुशलता व समाज के प्रति समर्पित भाव के देखते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राकेश गिल को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव का दायित्व सौंपकर छोटे से राज्य देव भूमि हिमाचल प्रदेश को मान सम्मान किया। दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  रामगोपाल राजा का धन्यवाद किया
और विश्वास दिलाया कि वह उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0