आर्थिक तंगी के बीच रिटायर्ड अफसरों को नौकरी, सवालों में सरकार

हिमाचल में आर्थिक संकट के बीच सरकार पर सेवानिवृत्त अफसरों को पुनर्नियुक्ति देने के आरोप। बेरोजगारी के बीच फैसले पर उठे सवाल।

Feb 16, 2026 - 18:51
Feb 16, 2026 - 18:55
 0  90
आर्थिक तंगी के बीच रिटायर्ड अफसरों को नौकरी, सवालों में सरकार

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे...

शिमला। केंद्र से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने पर आर्थिक विपदा का सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश की सरकार मंत्रियों व विधायकों, निगमों-बोर्डों के ओहदेदारों और सलाहकारों पर ही मेहरबान नहीं है, बल्कि कई सेवानिवृत्त अधिकारियों का बुढ़ापा भी संवार रही है। प्रदेश में छह लाख से ज्यादा बेरोजगार पंजीकृत हैं। आर्थिक सेहत सुधारने के लिए वित्त विभाग रिक्त पदों को खत्म करने और नई भर्तियां बंद करने की संस्तुति कर चुका है, लेकिन कई चहेते अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद भी पुनर्रोजगार दिया जा रहा है।

मौजूदा सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस-एचएएस अफसरों समेत दर्जनों अफसरों को रिटायरमेंट के बाद नौकरी से नवाजा है। मोटी पगार के साथ इन्हें सरकारी आवास, गाड़ी और स्टाफ समेत तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। कई अफसर तो तनख्वाह के साथ पेंशन भी ले रहे हैं। एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को करीब डेढ़ लाख से ढाई लाख रुपये तक पगार सहित अन्य भत्ते दिए जा रहे हैं।  जिन अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया है, वे नियमित अधिकारियों के समान वेतन और अन्य लाभ ले रहे हैं।

बिजली बोर्ड के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त मुख्य सचिव से लेकर कई बड़े नौकरशाह बैठाए जाते रहे हैं, अब वित्त विभाग उसे घाटे से उबारने के लिए निजी हाथों में देने की सलाह दे रहा है। पूर्व सरकारों में भी सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुनर्रोजगार और सेवा विस्तार दिया जाता रहा है, लेकिन मौजूदा दौर में वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल में इस रिवायत को बदलने के लिए कोई तैयार नहीं है।

इन अफसरों को मिला पुनर्रोजगार और सेवा विस्तार
पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह (मुख्यमंत्री के सलाहकार), पूर्व मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना (बिजली बोर्ड के अध्यक्ष), पूर्व आईएएस अधिकारी गोपाल शर्मा (ओएसडी सीएम), पूर्व सीजीएम एचपीआईडीबी अनिल कपिल (सलाहकार आधारभूत ढांचा), विशेष सचिव मुख्यमंत्री हरीश गज्जू, योजना सलाहकार डॉ. बसु सूद, संयुक्त सचिव वित्त राजेंद्र शर्मा, संयुक्त सचिव जीएडी कुलविंद्र, निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा डाॅ. राकेश शर्मा, सेवानिवृत्त अतिरिक्त सचिव जल शक्ति महीपाल वर्मा, सेवानिवृत्त अतिरिक्त सचिव वित्त प्रदीप जसवाल जैसे कई अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार दिया गया है। कई अफसरों के निजी सचिवों को पुनर्रोजगार मिला है। बिजली बोर्ड में सेवानिवृत्त एक सहायक अभियंता को दो दिन पहले ही पुनर्नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा विभिन्न महकमों में विशेषज्ञता के नाम पर कई चहेतों को सेवानिवृत्ति के बाद सरकार ने फिर रोजगार दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0