डॉ. जी.एस. विशनार की प्रथम पुण्यतिथि पर कोटा में श्रद्धांजलि सभा होगी आयोजित

राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय वाल्मीकि महा सभा पंजीकृत नई दिल्ली के संस्थापक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व: डॉ जी.एस. विशनार जो की 22 फरवरी 2024 को अचानक अपने परिवार व राष्ट्रीय संगठन जो की उनके प्रयासों से देश के 26 राज्यों मे काम कर रहा है छोड़ कर प्रभु के चरणों मे लीन हो गए।

Feb 21, 2025 - 20:46
 0  171
डॉ. जी.एस. विशनार की प्रथम पुण्यतिथि पर कोटा में श्रद्धांजलि सभा होगी आयोजित

सुमन महाशा। कांगड़ा 

राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय वाल्मीकि महा सभा पंजीकृत नई दिल्ली के संस्थापक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व: डॉ जी.एस. विशनार जो की 22 फरवरी 2024 को अचानक अपने परिवार व राष्ट्रीय संगठन जो की उनके प्रयासों से देश के 26 राज्यों मे काम कर रहा है छोड़ कर प्रभु के चरणों मे लीन हो गए। उनके जाने से भारत मे वाल्मीकि समाज ने एक अनमोल हीरा खो दिया है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा ने बताया की डॉ साहब कोरोना के समय से कुछ बीमार रहने लगे। उनका इलाज गुजरात के अहमदाबाद मे चल रहा था। डॉ साहब राज्यस्थान चिकित्सा विभाग से डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए थे। उन्हें यह अभास हो चूका था कि शायद बो ज्यादा दिन जीवित नहीं रहेंगे इसलिए उन्होंने अपने सबसे प्रिय राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत कर दिया था। 21 फ़रवरी 2024 की बो काली रात ज़ब बो अहमदाबाद से जाँच करवा कर ट्रैन द्वारा अपने घर कोटा राज्यस्थान लौटे मध्य रात्रि को डॉ साहब ने ट्रैन मे ही अंतिम सांस ली इस दुःखत घड़ी मे उनकी पत्नी श्री मति शांता विशनार उनके साथ थी। अपने पति का वियोग ज्यादा दिन सहन ना करते हुए 5 अगस्त 2024 को अपनी संसारिक यात्रा पूरी करके हम सब को छोड़ कर चली गई। 22 फ़रवरी 2025 को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर हम के गौरव श्रद्धेय डॉ गुरदियाल सिंह विशनार को विन्रम श्रद्धांजलि हिमाचल प्रदेश की तरफ से अर्पित करते है ओर इस शुभ दिन पर संकल्प लेते है कि हम सब एक जुट होकर उनके अधूरे सपनों को साकार करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0