बज्रेश्वरी घाट बनेगा कांगड़ा मंदिर का मुख्य आकर्षण, श्रद्धालुओं के लिए भव्य सुविधाओं का होगा निर्माण: एसडीएम

बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कांगड़ा की बनेर खड्ड के ऊपर बज्रेश्वरी घाट का निर्माण कार्य चल रहा है जिसका निरीक्षण शुक्रवार को एसडीएम कांगड़ा द्वारा किया गया।

Mar 13, 2025 - 21:33
Mar 13, 2025 - 21:47
 0  108
बज्रेश्वरी घाट बनेगा कांगड़ा मंदिर का मुख्य आकर्षण, श्रद्धालुओं के लिए भव्य सुविधाओं का होगा निर्माण: एसडीएम
बज्रेश्वरी घाट बनेगा कांगड़ा मंदिर का मुख्य आकर्षण, श्रद्धालुओं के लिए भव्य सुविधाओं का होगा निर्माण: एसडीएम

सुमन महाशा। कांगड़ा 

बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कांगड़ा की बनेर खड्ड के ऊपर बज्रेश्वरी घाट का निर्माण कार्य चल रहा है जिसका निरीक्षण शुक्रवार को एसडीएम कांगड़ा द्वारा किया गया।इस मौके पर उनके साथ मंदिर अधिकारी नीलम राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भी मौजूद रहे। 

एसडीएम कांगड़ा ने कहा बनेर खड्ड पर बनाए जा रहे बज्रेश्वरी घाट का निर्माण भव्य तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा यह कांगड़ा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और यहां के आम लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया आने वाले जुलाई माह तक इस कार्य का मुख्य स्वरूप पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा इस घाट के अंदर भव्य द्वार, आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, स्नानागार, वस्त्र बदलने का स्थान, दर्शक दीर्घा, दुकानें, चार दीवारी का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा इस घाट का सबसे प्रमुख आकर्षण का केंद्र संध्याकालीन आरती के लिए बनाया जा रहा घाट होगा जहां पर प्रतिदिन भव्य तरीके से आरती की जाएगी। उन्होंने कहा यहां चारों तरफ सौंदर्यकरण और रोशनी की व्यव्स्था की जायगी। उन्होंने कैप्टन शैलेश रियालच फाउंडेशन का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जो इस घाट के निर्माण के लिए आर्थिक रूप से बड़ा सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि कांगड़ा घाट के इस पुण्य कार्य के लिए इच्छुक दानी सज्जन आर्थिक रूप से अपना सहयोग दें। 

मंदिर अधिकारी नीलम राणा, कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार, ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली, उमाकांत, नरेंद्र धीमान और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0