24 नवंबर को माता बालासुंदरी गौशाला में गोपाष्टमी का किया जाएगा आयोजन 

सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा ने गरुवार को पशु क्रुरता निवारण समति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि नाहन के समीप माता बालासुंदरी गौशाला में 24 नवंबर को गोपाष्टमी का आयोजन किया जाएगा।

Oct 26, 2023 - 15:46
 0  378
24 नवंबर को माता बालासुंदरी गौशाला में गोपाष्टमी का किया जाएगा आयोजन 

Videos

View All
शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा ने गरुवार को पशु क्रुरता निवारण समति (एसपीसीए) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि नाहन के समीप माता बालासुंदरी गौशाला में 24 नवंबर को गोपाष्टमी का आयोजन किया जाएगा। इस दिन परम्परागत ढंग से हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है।
उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि शहर में आवारा कुत्तों से आम जन को हो रही परेशानी के दृष्टिगत प्रस्तावित ‘‘डॉग शैल्टर’’ के निर्माण संबंधी कार्य की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाए। उन्होंने नगर परिषद को शहर के समीप स्थित कूडा संयंत्र के पास मुख्य सड़क के स्थान को शीघ्र कवर करने के लिए कहा ताकि कोई भी पशु कूड़ा-कर्कट तक न पहुंच पाए।
उपायुक्त ने जिले के सभी पशुपालन डिस्पैंसरी में समुचित मात्रा में पशु औषधियों उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने माता बालासुंदरी गौशाला में भारी बारिश के दौरान भवन को हुए नुकसान की मुरम्मत हेतु एस्टीमेट प्रस्तुत करने के लिए कहा ताकि जरूरी मुरम्मत कार्यों को संपन्न किया जा सके।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक नीरू शबनम ने बैठक का संचालन करते हुए समिति के कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस बैठक में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संजय तोमर, जिला आयुर्वेद अधिकारी राजन सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी मोनिषा अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक रमाकांत ,पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी, पशु क्रुरता निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्यों में आर.पी. बंसल, संजीव शर्मा, सुनील गौड़, सतीश राणा, सचिन गर्ग, गौरव शर्मा आदि सदस्य भी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0