नादौन में C-Learning ट्रेनिंग शुरू, 20 शिक्षक शामिल

नादौन के GSSS गोना करौर में C-Learning प्रशिक्षण शुरू। DIET हमीरपुर व पिरामल फाउंडेशन की पहल, 20 शिक्षकों ने लिया हिस्सा।

Feb 16, 2026 - 20:56
 0  54
नादौन में C-Learning ट्रेनिंग शुरू, 20 शिक्षक शामिल

नादौन । डाइट हमीरपुर द्वारा गलोड़ और नादौन ब्लॉक के स्कूल प्रमुखों के लिए 16 और 17 फरवरी को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोना करौर में दो दिवसीय सी लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण पीरामल फाउंडेशन और समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कुल 20 स्कूल प्रमुखों औऱ अध्यापकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपनिदेशक (गुणवत्ता) सह जिला परियोजना अधिकारी नवीन शर्मा ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा के संदर्भ में सामाजिक, भावनात्मक और नैतिक दक्षताओं के विकास पर विशेष बल दिया और कहा कि समग्र छात्र विकास के लिए सी लर्निंग अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर डायट की प्रधानाचार्य श्री मदनलाल बन्याल भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालयों में सकारात्मक, सुरक्षित और संवेदनशील शिक्षण वातावरण के निर्माण पर जोर दिया।

जिला समन्वयक पुनीत कुमार ने प्रशिक्षण की रूपरेखा और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूल प्रमुखों को सी लर्निंग की अवधारणा और उसके क्रियान्वयन की समझ विकसित करना है। उन्होंने बताया कि 21वीं सदी की शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में सामाजिक, भावनात्मक और नैतिक दक्षताओं के साथ सी लर्निंग की गहन समझ विकसित करना, चिंतनशील चर्चा और अनुभवात्मक गतिविधियों के माध्यम से सी लर्निंग के वैचारिक तथा क्रियान्वयन संबंधी पक्षों को समझना औऱ हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में वर्तमान चुनौतियों और उभरती समस्याओं की पहचान करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सी लर्निंग के एकीकरण की आवश्यकता और प्रासंगिकता को स्पष्ट करना है l

 पीरामल फाउंडेशन की ओर से प्रोग्राम मैनेजर (हिमाचल प्रदेश) राजेंद्र ठाकुर ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह पहल विद्यालयों को संवेदनशील, सहृदय एवं नैतिक समाज निर्माण के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0