आठ साल से अधूरा जलाड़ी पुल, लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े

कांगड़ा जिले के चंगरवासियों के लिए जलाड़ी पुल एक सपना बनकर रह गया है।

Jan 20, 2025 - 17:08
 0  216
आठ साल से अधूरा जलाड़ी पुल, लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े

सुमन महाशा। कांगड़ा 

कांगड़ा जिले के चंगरवासियों के लिए जलाड़ी पुल एक सपना बनकर रह गया है। यह पुल पिछले आठ साल से अधूरा है, और सरकारों के शीतकालीन प्रवास के बावजूद इसकी उपेक्षा जारी है। अप्रैल 2023 में घटिया निर्माण के कारण यह पुल निर्माणाधीन अवस्था में ही धराशायी हो गया। इसके बाद ठेकेदार पर 22 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांगड़ा प्रवास के दौरान इस पुल की स्थिति का जायजा लेना चाहिए। स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों पर जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया है और मांग की है कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।

2017 में दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस पुल का नींव पत्थर रखा था, लेकिन अब तक यह पूरा नहीं हो सका। यह पुल खरठ क्षेत्र को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके निर्माण में देरी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0