आपदा में छात्र संगठन भी आए आगे, प्रभावितों की मदद को उठे हाथ

एसएफआई हिमाचल ने मंडी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर छात्रों को शैक्षणिक किट्स वितरित कीं। 300 छात्रों को मिली कॉपी-पेन-पेंसिल सहित जरूरी सामग्री।

Jul 12, 2025 - 16:47
 0  171
आपदा में छात्र संगठन भी आए आगे, प्रभावितों की मदद को उठे हाथ

Videos

View All
शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला
 
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष अनिल ठाकुर के नेतृत्व में मंडी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों – थुनाग, पांडवशील, लंबाथच और जंजैहली – का दौरा करने के लिए गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों से मिलना और उनकी समस्याओं को समझना था। इस प्रतिनिधिमंडल में एसएफआई की स्थानीय लम्बथाच इकाई के सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल रहे, जो ज़मीनी स्तर पर राहत प्रयासों में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल अपने साथ स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई 300 किट लेकर गया है। इन किटों में कॉपी, पेन और पेंसिल जैसी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री शामिल है, जिनका वितरण आपदा प्रभावित क्षेत्रों के छात्रों को किया जाएगा। एसएफआई का मानना है कि शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करना इस कठिन समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने इस अवसर पर आम जनता से भी अपील की है। कमेटी ने सभी से एकजुट होकर आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने, राहत कार्यों में सहयोग करने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आह्वान किया है। एसएफआई ने यह भी बताया कि स्थानीय इकाईयों की सक्रिय भागीदारी से राहत कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।
इस प्रतिनिधि मंडल में एसएफआई मंडी जिला के सचिव दीपक और एसएफआई लंबाथच सराज इकाई के अध्यक्ष कॉमरेड अरुण ठाकुर सचिव कॉमरेड ओमप्रकाश, संजय शर्मा, हिमांशु , तुला ठाकुर, अक्वलवय , एरेन इत्यादि शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0