कांगड़ा में 11 अक्तूबर से होगा रामलीला का आगाज, 10 को होगी सांस्कृतिक संध्या

कांगड़ा में पिछले तीन दशकों से चली आ रही रामलीला की परंपरा इस वर्ष भी जारी रहेगी।

Oct 7, 2026 - 17:17
 0  18
कांगड़ा में 11 अक्तूबर से होगा रामलीला का आगाज, 10 को होगी सांस्कृतिक संध्या

सुमन महाशा। कांगड़ा

कांगड़ा में पिछले तीन दशकों से चली आ रही रामलीला की परंपरा इस वर्ष भी जारी रहेगी। रामलीला कमेटी कांगड़ा की ओर से 11 अक्तूबर से नगर परिषद मैदान में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ हवन और विधि-विधान के साथ होगा।

कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 अक्तूबर को रामलीला से पहले विशाल सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के प्रसिद्ध और स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

इस बार भी रामलीला में महिलाएं विभिन्न पात्रों की भूमिकाएं निभाएंगी। साथ ही रामायण प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। रामलीला के अंतिम दिन बंपर पुरस्कार के रूप में मोटरसाइकिल निकाली जाएगी।

कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने और भगवान श्रीराम के सत्य, मर्यादा और सदाचार के संदेश को जीवन में अपनाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0