भीष्म पंचक पर जयंती माता मंदिर पहुंचे उपायुक्त कांगड़ा, दिए दिशा-निर्देश

भीष्म पंचक के अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बेरवा ने जयंती माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

Nov 4, 2025 - 17:32
 0  99
भीष्म पंचक पर जयंती माता मंदिर पहुंचे उपायुक्त कांगड़ा, दिए दिशा-निर्देश

Videos

View All
घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड

सुमन महाशा। कांगड़ा
कांगड़ा के प्रसिद्ध जयंती माता देवी मंदिर में इस वर्ष भी भीष्म पंचक पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व 1 नवंबर से 5 नवंबर तक चलेगा। इसी क्रम में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बेरवा ने मंदिर पहुंचकर माता जयंती देवी के दरबार में माथा टेका और पूजा-अर्चना की।


श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा

मंदिर के वरिष्ठ पुजारी ने उपायुक्त से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।
इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त हेमराज बेरवा ने कहा कि जयंती माता का मंदिर एक अद्भुत और पवित्र स्थान है। उन्होंने माता से समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।


पर्यटन विकास पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि यह स्थान धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील है।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए और बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
उन्होंने प्रशासन द्वारा वर्तमान में किए जा रहे श्रद्धालुओं के सुचारू दर्शन प्रबंधन की भी सराहना की।


बनेर घाट में भव्य आरती की तैयारी

डीसी कांगड़ा ने बताया कि बनेर खड्ड में बज्रेश्वरी घाट का निर्माण कार्य चल रहा है।
निर्माण पूरा होने के बाद यहां प्रतिदिन संध्याकालीन भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को धार्मिक और पर्यटन अनुभव दोनों का लाभ मिलेगा।


विशेष उपस्थिति

मौके पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा की माता प्रवीण वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी और मंदिर समिति सदस्य उपस्थित रहे।


What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0