जग्गी-भज्जी ने घेरा विपक्ष, मुख्यमंत्री ने 6 नई योजनाएं शुरू करके बंद किया भाजपा का मुंह
हिमाचल में कांग्रेस की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने पर बिलासपुर में भव्य कार्यक्रम हुआ।

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल
हिमाचल में कांग्रेस की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने पर बिलासपुर में भव्य कार्यक्रम हुआ। इसमें हिमाचल सरकार ने 6 योजनाओं की लांचिंग की। इससे भाजपा नेताओं को उनके बेतुके आरोपों का जवाब मिल गया है। यह बात बुधवार को यहां जारी बयान में कांग्रेस महासचिव देवेंंद्र जग्गी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह और नगर निगम धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के लुहणू मैदान में हुए समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता सैनानियों को भी सम्मानित किया है। कांग्रेस हमेशा वीर सूपतों के परिवारों को सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में इस दौरान मुख्यमंत्री ने छह नई योजनाओं का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत 5,145 लाभार्थी लाभान्वित होंगे। यह हिमाचल की जनता के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद का शुभारंभ भी किया और प्राकृतिक मक्की के पैसे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए। कांग्रेस हमेशा किसानों की हितैषी रही है। इस योजना से यह साबित हुआ है। साथ ही हिम भोग मक्की आटा भी लॉन्च किया है। इससे हजारों किसानों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिम केंचुआ जैविक खाद योजना खरीद शुरू की है। इसके तहत 300 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी खाद जाएगी। सीएम ने राजीव गांधी स्टार्ट-अप स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को ई-टैक्सी की चाबियां सौंपी। यह स्वरोजगार की दिशा में बड़ा कदम है। इसके अलावा पांच आयुष मोबाइल वैन को भी हरी झंडी दिखाई और चार अधिकारियों को चाबियां सौंपी। इसी समारोह में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लाभार्थियों को चेक बांटे गए हैं। सीएम की गारंटियों ेसे प्रसन्न कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए लाभार्थियों ने सीएम ने सम्मानित किया है। यह सीएम की लोकप्रियता का सबूत है। इसी कार्यक्रम में सीएम सुक्खू ने 1300 करोड़ रुपये की एचपी शिवा बागवानी विकास परियोजना जनता को समर्पित की है। योजना के तहत सात जिलों में छह हजार हेक्टेयर भूमि को लाया जाएगा। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना जिला के 15,000 से अधिक परिवार इस परियोजना से लाभान्वित होंगे। इस योजना से लाखों बागबानों को फायदा हुआ है। हिमाचल सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। भाजपा को इस कार्यक्रम से उनके अनर्गल आरोपों का जवाब मिल गया होगा।
What's Your Reaction?






