बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव शिक्षक और अभिभावक: आर.एस. बाली

रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में आर.एस. बाली ने कहा—बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षक व अभिभावकों की भूमिका अहम है। शिक्षा की गुणवत्ता पर सरकार का फोकस।

Nov 9, 2025 - 19:00
 0  108
बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव शिक्षक और अभिभावक: आर.एस. बाली
बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव शिक्षक और अभिभावक: आर.एस. बाली

Videos

View All
घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड

सुमन महाशा। नगरोटा बगवां
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधायक आर.एस. बाली ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि एक मजबूत समाज की नींव है।

रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए आर.एस. बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


सरकार कर रही शिक्षा के स्तर में सुधार

बाली ने कहा कि सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूलों ने शिक्षा के विस्तार में अहम योगदान दिया है।
उन्होंने बताया कि अब शिक्षा की गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाना समय की मांग है। इसी दिशा में प्रदेश सरकार ने पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम लागू किया है, ताकि बच्चे भविष्य की वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें।

उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं, जिससे बच्चों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा मिलेगी।


नशे से दूर रहें युवा

आर.एस. बाली ने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों को नशे से दूर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि “बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। जीवन में संतुलन ही सफलता की कुंजी है।”


दो लाख रुपये की घोषणा

कार्यक्रम में बच्चों के शानदार सांस्कृतिक प्रदर्शन से प्रभावित होकर आर.एस. बाली ने अपनी ऐच्छिक निधि से ₹2 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह प्रोत्साहन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और उन्हें बेहतर करने की प्रेरणा देगा।


कार्यक्रम में शामिल रहे गणमान्य

इस अवसर पर एसडीएम मुनीश शर्मा, डीएम एचआरटीसी पंकज चड्डा, स्कूल निदेशक जे.आर. कश्यप, प्रिंसिपल डॉ. छवी कश्यप सहित शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0