वाल्मीकि जयंती पर सफाई कर्मियों की छुट्टी की मांग

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने सरकार से मांग की है कि 7 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि जयंती पर ठेके पर लगे सफाई कर्मियों को अवकाश दिया जाए।

Sep 28, 2025 - 23:00
 0  189
वाल्मीकि जयंती पर सफाई कर्मियों की छुट्टी की मांग

Videos

View All
घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री...... जाने जाते हैं: बोले नेता प्रतिपक्ष DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी DC मंडी अपूर्व देवगन की सादगी ने जीता दिल, छात्राओं के साथ मुस्कुराकर खिंचवाई सेल्फी CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? CM धामी के जाते ही विधायक हरीश धामी का फूटा गुस्सा, मंच से क्या-क्या कह गए? छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड

सुमन महाशा। कांगड़ा

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा पंजीकृत, नई दिल्ली के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा ने सरकार से आग्रह किया है कि 7 अक्तूबर 2025 को पड़ने वाली आदि कवि महर्षि भगवान वाल्मीकि जयंती पर ठेके पर लगे सभी सफाई कर्मचारियों को भी अवकाश प्रदान किया जाए।


सरकारी अवकाश, लेकिन ठेकेदार कर्मचारियों को नहीं छुट्टी

सहोंतरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस दिन राजपत्रित अवकाश रहता है। सरकारी संस्थान, स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थान बंद रहते हैं। लेकिन विडंबना यह है कि ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी जाती।

उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के लगभग 60% लोग सफाई पेशे से जुड़े हैं और इस दिन अपने इष्ट देव भगवान वाल्मीकि की जयंती मनाना चाहते हैं।


महिला कर्मचारियों के लिए भी विशेष मांग

महासभा ने यह भी मांग की कि महिला सफाई कर्मचारियों को रक्षाबंधन, करवाचौथ और भैया दूज जैसे पारंपरिक त्योहारों पर अन्य महिलाओं की तरह अवकाश मिलना चाहिए।


सामूहिक पर्व में भागीदारी

सहोंतरा ने कहा कि पहले यह पर्व केवल वाल्मीकि समाज तक सीमित था, लेकिन अब यह पूरे हिंदू समाज का सामूहिक उत्सव बन गया है। ऐसे में ठेकेदारों को भी संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0