ठगों के झांसे में आकर बेच दी ज़मीन, सुंदरनगर के पूर्व सैनिक से ठगे 50 लाख रुपए
जिला मंडी के सुंदरनगर में आईटीबीपी से सेवानिवृत्त जवान से 50 लाख की ठगी मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत पीडि़त ने साइबर थाना मंडी में दर्ज करवाई है। ठगों ने पीडि़त को नागालैंड मासिक बंपर का झांसा देकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया है। पीडि़त व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर नागालैंड मासिक बंपर का वीडियो देखकर एक व्हाट्सऐप नंबर पर संपर्क किया। साइबर ठगों ने पीडि़त व्यक्ति को 2.5 करोड़ की लॉटरी का झांसा दिया गया।
ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
जिला मंडी के सुंदरनगर में आईटीबीपी से सेवानिवृत्त जवान से 50 लाख की ठगी मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत पीडि़त ने साइबर थाना मंडी में दर्ज करवाई है। ठगों ने पीडि़त को नागालैंड मासिक बंपर का झांसा देकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया है। पीडि़त व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर नागालैंड मासिक बंपर का वीडियो देखकर एक व्हाट्सऐप नंबर पर संपर्क किया। साइबर ठगों ने पीडि़त व्यक्ति को 2.5 करोड़ की लॉटरी का झांसा दिया गया। शातिरों ने पीडि़त को लॉटरी की दस्तावेज प्रक्रिया के एवज में उनसे 10,000 रुपए जमा करने को कहा। शातिरों ने पीडि़त व्यक्ति को झांसे में फंसाकर राशि ठगते रहे। इस तरह पीडि़त व्यक्ति से आरोपियों ने करीब 50 लाख रुपए तक ठग लिए।
शातिरों के झांसे में आने पर पीडि़त ने जमीन तक बेच दी और आरोपियों को 50 लाख रुपए तक की रकम वह जमा करता रहा। व्यक्ति को जब लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है तो वह पंजाब के लुधियाना में ब्रदर्स नाम की दुकान पर गया और मामले की जानकारी दुकान के लोगों को दी। पूछताछ करने पर पीडि़त को पता चला कि किसी ब्रदर्स के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बना हुआ है।
डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला का कहना है कि साइबर पुलिस थाना मंडी में 50 लाख की ठगी के मामल में 419, 420 आईपीसी व 66 डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साइबर ठग लोगों को लॉटरी के झांसे में फंसा कर ठग रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगों के झांसे में न आएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0