हमीरपुर में पासपोर्ट को लेकर युवाओं में बढ़ी होड़

हमीरपुर डाकघर में पासपोर्ट सुविधा से युवाओं में विदेश जाने का क्रेज बढ़ा। रोजाना 40 से अधिक युवा आवेदन कर रहे, पढ़ाई व नौकरी का सपना।

Feb 8, 2026 - 17:26
 0  162
हमीरपुर में पासपोर्ट को लेकर युवाओं में बढ़ी होड़

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

हमीरपुर। विदेश में पढ़ाई और बेहतर नौकरी के सपने अब हमीरपुर के युवाओं की प्राथमिकता बनते जा रहे हैं। इसी का असर है कि जिले में पासपोर्ट बनवाने को लेकर युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ा है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा डाकघर पहुंच रहे हैं।

डाकघर में मिल रही सुविधा, शिमला की दौड़ खत्म

हमीरपुर स्थित डाकघर में पासपोर्ट सेवा उपलब्ध होने के बाद युवाओं को अब शिमला जाने की जरूरत नहीं पड़ रही। इस सुविधा ने न केवल समय और खर्च बचाया है, बल्कि विदेश जाने की प्रक्रिया को भी आसान बना दिया है।

रोजाना 40 से 45 युवा कर रहे आवेदन

डाकघर से मिली जानकारी के अनुसार— प्रतिदिन 40 से 45 युवा पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं पहले यह संख्या 25 से 30 तक सीमित थी बीते तीन महीनों में आवेदन में तेजी से बढ़ोतरी हुई है विदेशी पढ़ाई और नौकरी बना बड़ा कारण, जिले में हाल के महीनों में विदेश रोजगार विभाग की ओर से विदेशी नौकरी के अवसरों की जानकारी मिलने के बाद युवाओं में उत्साह और बढ़ा है। बाहरी देशों में नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए पासपोर्ट अनिवार्य होने के चलते युवा अब पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

2017 के बाद मिली सुविधा से बदली तस्वीर

गौरतलब है कि वर्ष 2017 के बाद हमीरपुर में पासपोर्ट सुविधा शुरू हुई थी। इसके बाद से जिले के युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसरों की राह आसान हुई है।

अधिकारियों ने भी माना बढ़ता रुझान

डाकघर हमीरपुर की एसएसबी कंचन सिंह चौहान ने बताया “हमीरपुर में पासपोर्ट सुविधा मिलने के बाद युवाओं में जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। अधिकतर युवा विदेशों में पढ़ाई और नौकरी के उद्देश्य से पासपोर्ट बनवा रहे हैं।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0