खड़ामुख होली सडक़ पर फिर हुआ भू-स्खलन, मलबे के नीचे सडक़ हुई दफन

शनिवार देर शाम को खड़ामुख -होली मार्ग पर दुंदा पुल के पास  फिर से पहाड़ के दरकने से करीब तेरह घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। यात्रियों समेत वाहन भी घंटों बीच राह में फंसे रहे।  शुक्रवार सुबह को दुंदा पुल के पास दोबारा भू-स्खलन होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। साथ ही भविष्य में भी यहां पर भू-स्खलन होने का खतरा बना हुआ है।  

Mar 25, 2024 - 21:55
 0  1.4k
खड़ामुख होली सडक़ पर फिर हुआ भू-स्खलन,  मलबे के नीचे सडक़ हुई  दफन

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 


शनिवार देर शाम को खड़ामुख -होली मार्ग पर दुंदा पुल के पास  फिर से पहाड़ के दरकने से करीब तेरह घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। यात्रियों समेत वाहन भी घंटों बीच राह में फंसे रहे।  शुक्रवार सुबह को दुंदा पुल के पास दोबारा भू-स्खलन होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। साथ ही भविष्य में भी यहां पर भू-स्खलन होने का खतरा बना हुआ है।  खड़ामुख-होली मार्ग पर दुंदा पुल के पास फिर से भू-स्खलन हो गया और देखते ही देखते भारी भरकम चट्टानों तथा मलबे के नीचे सडक़ दफन हो गई।

रविवार को होली मार्ग पर यातायात बहाली का काम शुरू हुआ। लोक निर्माण विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों के सहयोग से मार्ग पर गिरे मलबे व पत्थरों को हटाकर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाया रहा। रविवार को यातायात बहाली कार्य के चलते होली मार्ग पर बीच-बीच में ट्रैफिक बाधित होता रहा। उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार दुंदा पुल के पास भू-स्खलन हुआ है। इस जगह पर लगातार भू-स्खलन होने से मार्ग काफी संकरा होकर रह गया है। इसके साथ ही आए दिन मार्ग के बंद होने से होली घाटी के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का अलग से सामना करना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0